
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MCh) सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS 2025) को स्थगित कर दिया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षा 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि, “NEET SS 2025, जो पहले 7 और 8 नवंबर 2025 को प्रस्तावित थी, अब 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। इस परिवर्तन को NMC (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी है।”
अगस्त में जारी NBEMS के अस्थायी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार परीक्षा की तिथि 7 और 8 नवंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब नए कार्यक्रम के अनुसार इसे दिसंबर के अंत में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी—
पहली पाली: सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
इसके अलावा, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों के लिए NEET SS 2024 के प्रवेश विवरण जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है।




Add comment