
ग्लोबल स्तर पर तेजी से बढ़ रहे माथ-लर्निंग प्लेटफॉर्म Bhanzu ने अमेरिका में अपना पहला फिजिकल लर्निंग सेंटर शुरू कर दिया है। यह सेंटर मैककिनी, टेक्सास में खोला गया है, जो कंपनी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Bhanzu का उद्देश्य दुनिया भर के छात्रों को गणित को अधिक मज़ेदार, सरल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले तरीके से सिखाना है।
Bhanzu की स्थापना विश्व प्रसिद्ध “Fastest Human Calculator” नीलकंठ भानु ने की थी। कंपनी पहले से ही अमेरिका में अपने ऑनलाइन कार्यक्रमों के माध्यम से लोकप्रिय है। STEM शिक्षा में बढ़ती रुचि को देखते हुए अब Bhanzu ने अमेरिका में अपनी भौतिक उपस्थिति भी दर्ज कराई है।
भानु ने लॉन्च के मौके पर कहा, “Bhanzu का अमेरिका में शुरू होना सिर्फ विस्तार नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक नए गणित-शिक्षण विज्ञान की शुरुआत है। भारतीय मैथ-लर्निंग मॉडल को वैश्विक मंच पर ले जाना हमारे लिए गर्व की बात है।”
कंपनी के सह-संस्थापक व बिजनेस डेवलपमेंट हेड Prachotan D.L. ने कहा, “हमारा लक्ष्य दुनिया से गणित का डर खत्म करना है। यह पहला सेंटर सिर्फ शुरुआत है—हम चाहते हैं कि हर बच्चा खुशी के साथ गणित सीखे।”
Bhanzu की शिक्षण तकनीक में स्पीड मैथ, स्टोरीटेलिंग, गेमिफिकेशन और AI-आधारित पर्सनलाइज्ड लर्निंग का मिश्रण शामिल है। अब तक 16 देशों के 50,000 से अधिक छात्र Bhanzu से जुड़ चुके हैं और 40 मिलियन से ज्यादा इक्वेशन हल कर चुके हैं। कंपनी का दावा है कि छात्रों की स्पीड और एक्युरेसी सिर्फ पाँच महीनों में 4 गुना तक बढ़ी है।
Bhanzu के बारे में
Bhanzu एक ग्लोबल मैथ-लर्निंग प्लेटफॉर्म है जिसकी स्थापना विश्व रिकॉर्ड धारक नीलकंठ भानु ने की है। यहाँ किंडरगार्टन से लेकर 9वीं कक्षा और उससे ऊपर तक के छात्रों के लिए विशेष कोर्स उपलब्ध हैं।
Bhanzu का GenAI-सक्षम करिकुलम हर बच्चे को व्यक्तिगत सीखने का अनुभव प्रदान करता है। कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है और यह “Made in India for the World” शिक्षा मॉडल पर काम करती है।




Add comment