
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की जोधपुर रक्षा प्रयोगशाला (DLJ) और वैज्ञानिक विश्लेषण समूह (SAG) ने इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए इंटर्नशिप का मौका जारी किया है। स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट छात्र DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कुल 44 इंटर्नशिप रिक्तियां
इस बार कुल 44 पदों पर इंटर्नशिप उपलब्ध है।
DLJ, जोधपुर: 20 रिक्तियां
SAG: 24 रिक्तियां
ये सभी अवसर शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए हैं और बीई/बी.टेक, एमई/एम.टेक और एमएससी के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए खुले हैं। दोनों प्रयोगशालाओं में इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने तय की गई है।
आवेदन की अंतिम तिथियां
DLJ इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2025 है, जबकि SAG इंटर्नशिप के लिए 19 दिसंबर 2025 आखिरी तारीख है।
स्टाइपेंड कितनी मिलेगी?
DLJ इंटर्न को ₹5,000 प्रति माह मिलेंगे, जबकि SAG इंटर्न को कुल ₹30,000 स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिसे दो बराबर किस्तों में बांटा गया है—पहली किस्त ₹15,000 और दूसरी किस्त ₹15,000, जो तीसरे महीने के बाद जारी की जाएगी।
योग्यता और चयन प्रक्रिया
DRDO सशुल्क इंटर्नशिप उन्हीं छात्रों को प्रदान करेगा जिनका शैक्षणिक रिकॉर्ड मजबूत हो और जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय (AICTE/UGC) से 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए हों। चयन प्रक्रिया में CGPA का मूल्यांकन, इंटरव्यू या बातचीत, और दस्तावेज़ों का सत्यापन शामिल होगा। अन्य सभी विवरण उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
- DRDO की वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
- “Internship/Career Opportunities” सेक्शन खोलें।
- पात्रता, रिक्तियां, अंतिम तिथि और डॉक्यूमेंट्स की जानकारी पढ़ें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, प्रमाणपत्र, फोटो और पहचान पत्र अपलोड करें।
- यदि किसी इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुल्क लागू है, तो ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी पीडीएफ/प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।




Add comment