
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले घोषित की गई मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना अब पूरी तरह लागू हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेरोजगारी और लगातार होने वाले पलायन को रोकने के लिए इस योजना को धरातल पर उतारा है। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षित करना है, ताकि वे नौकरी या स्वयं रोजगार शुरू करने के योग्य बन सकें।
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान ट्रेनिंग दी जाती है और साथ ही सरकार की ओर से स्टाइपेंड भी मिलता है। यानी पढ़ाई और कमाई—दोनों साथ में।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना क्या है?
इस योजना का मुख्य लक्ष्य युवाओं को बड़ी कंपनियों और प्रतिष्ठित संस्थानों में इंटर्नशिप का अवसर देना है। इसके साथ ही सरकार द्वारा हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
स्टाइपेंड की पूरी जानकारी
इस योजना के तहत 12वीं पास युवाओं को ₹4,000 प्रतिमाह, आईटीआई या डिप्लोमा धारकों को ₹5,000 प्रतिमाह और स्नातक या स्नातकोत्तर पास उम्मीदवारों को ₹6,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा, यदि कोई युवा अपने गृह जिले से बाहर इंटर्नशिप करता है तो उसे 3 महीने तक ₹2,000 अतिरिक्त मिलेंगे, जबकि राज्य से बाहर इंटर्नशिप करने पर ₹5,000 प्रतिमाह की सहायता मिलेगी। योजना का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक अनुभव देना है, ताकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें रोजगार पाने में आसानी हो।
किसे मिलेगा लाभ?
यह योजना केवल बिहार के युवाओं के लिए है, जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच हो और जिन्होंने न्यूनतम 12वीं पास की हो। वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक हर साल कुल 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप और स्किल ट्रेनिंग का अवसर प्रदान किया जाएगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:
– आधार कार्ड
– शैक्षिक प्रमाण पत्र
– स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (यदि हो)
– पासपोर्ट साइज फोटो
– निवास प्रमाण पत्र
– बैंक पासबुक
आवेदन कैसे करें?
- मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की आधिकारिक वेबसाइट mukhyamantri pratigya yojna पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Register’ या ‘Online Apply’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- Candidate विकल्प चुनें।
- फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
- ईमेल पर आए OTP से वेरिफाई करें और पासवर्ड सेट करें।
- अब अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- प्रोफाइल सेक्शन में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ‘View Internship’ पर क्लिक करके उपलब्ध कंपनियों की लिस्ट देखें।
- अपनी पसंद की इंटर्नशिप चुनकर आवेदन सबमिट करें।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना बेरोजगारी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाली ट्रेनिंग, इंडस्ट्री एक्सपोजर और मासिक स्टाइपेंड, युवाओं के करियर को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। यदि आप पात्रता पूरी करते हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।




Add comment