Edinbox Hindi
CUET PG 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, NTA ने जारी की अहम एडवाइजरी

CUET PG 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, NTA ने जारी की अहम एडवाइजरी

CUET PG 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, NTA ने जारी की अहम एडवाइजरी

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी के अनुसार, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी तय की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म

सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार खुद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन फॉर्म एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से भी फॉर्म भर सकते हैं।

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क

एनटीए की ओर से CUET PG 2026 के लिए अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से शुल्क तय किया गया है:

सामान्य वर्ग: ₹1400

EWS व OBC: ₹1200

SC/ST: ₹1100

दिव्यांग (PwD): ₹1000

एडिशनल टेस्ट पेपर शुल्क:

सामान्य वर्ग से ₹700

अन्य श्रेणियों से ₹600

विदेशी उम्मीदवारों के लिए:

आवेदन शुल्क ₹7000

अतिरिक्त पेपर के लिए ₹3500

फॉर्म करेक्शन का मौका भी मिलेगा

एनटीए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म सुधारने का अवसर भी देगा। जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय किसी जानकारी में त्रुटि हुई है, वे 18 जनवरी से 20 जनवरी तक करेक्शन विंडो के माध्यम से संशोधन कर सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।

– होम पेज पर ‘LATEST NEWS’ में मौजूद “Registration for CUET (PG)-2026 is LIVE!” लिंक पर क्लिक करें।

– नए पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।

– रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन करें और पूरा आवेदन फॉर्म भरें।

– अपनी श्रेणी और चुने गए कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।

– फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

CUET PG 2026: Application Deadline January 14, NTA Issues Important Advisory

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed