
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) एक बार फिर भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है। इसका उद्देश्य इग्नू के वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों को विभिन्न उद्योगों में बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में एविएशन, टेलीकम्युनिकेशन, हॉस्पिटैलिटी और सर्विस सेक्टर से जुड़े कई प्रतिष्ठित संस्थान प्रतिभागियों को नौकरी के अवसर देंगे।
27 जनवरी को इग्नू कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव
रोजगार मेला 27 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसका आयोजन बी. आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, इग्नू कैंपस, मैदानगढ़ी, नई दिल्ली में होगा। इससे पहले विश्वविद्यालय ने 12 जनवरी को भी नई दिल्ली में सफल प्लेसमेंट ड्राइव किया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था।
कार्यक्रम का विवरण:
तारीख: 27 जनवरी 2026
समय: सुबह 10 बजे
स्थान: बी. आर. अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, इग्नू कैंपस, मैदानगढ़ी, नई दिल्ली-110068
इन पदों पर होगी भर्ती
इस जॉब फेयर में कई क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी। कंपनियाँ मुख्य रूप से इन पदों के लिए उम्मीदवार चुनेंगी:
– बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव
– कस्टमर केयर एजेंट
– कस्टमर सर्विस होस्ट
– बैकएंड ऑफिस सपोर्ट स्टाफ
– ऑफिस एडमिन/ग्राफिक डिजाइनर
– सेल्स और ऑपरेशन स्टाफ (ट्रैवल बैकग्राउंड)
कौन कर सकता है आवेदन?
प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने के लिए इग्नू से स्नातक, स्नातक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थी या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे।
उम्मीदवारों को साथ में यह दस्तावेज लाने होंगे:
– अपडेटेड बायोडाटा
– शैक्षणिक प्रमाण पत्र
– आधार कार्ड
– पैन कार्ड
– पासपोर्ट साइज फोटो
इस भर्ती अभियान में फ्रेशर और अनुभवी दोनों तरह के उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। फॉर्म भरते समय उनसे यह जानकारी मांगी जाएगी:
– ईमेल
– नाम
– मोबाइल नंबर
– जन्म तिथि
– लिंग
– आप इग्नू के छात्र हैं या पूर्व छात्र
– नामांकन संख्या
– क्षेत्रीय केंद्र का नाम
– पाठ्यक्रम/प्रोग्राम का नाम
– लिखने और बोलने में सहज भाषा
इग्नू का यह कदम युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बड़ी कंपनियों की भागीदारी से छात्रों के लिए इस प्लेसमेंट ड्राइव में अच्छे करियर विकल्प बनने की संभावना बढ़ जाती है।




Add comment