Edinbox Hindi
RSSB Clerk Grade II और Junior Assistant भर्ती 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 10,644 सरकारी नौकरियां

RSSB Clerk Grade II और Junior Assistant भर्ती 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 10,644 सरकारी नौकरियां

RSSB Clerk Grade II और Junior Assistant भर्ती 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 10,644 सरकारी नौकरियां

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 10,644 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बड़ी संख्या में रिक्तियों और सरल पात्रता शर्तों के चलते यह भर्ती लाखों अभ्यर्थियों को आकर्षित करने वाली है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। जो युवा 12वीं पास हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है।

RSSB Vacancy 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती में पदों को क्षेत्रवार बांटा गया है। नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए 9,642 पद तय किए गए हैं, जबकि टीएसपी (जनजातीय उपयोजना) क्षेत्र में 1,002 पद भरे जाएंगे।आरक्षण का लाभ एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला और अन्य आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दिया जाएगा।

क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट का काम

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सरकारी कार्यालयों में की जाएगी। उनका काम मुख्य रूप से दफ्तरों के दैनिक कार्यों से जुड़ा होगा। इसमें फाइलों और रिकॉर्ड का रखरखाव, डाटा एंट्री, सामान्य रिपोर्ट तैयार करना और वरिष्ठ अधिकारियों के काम में सहयोग शामिल है। यह पद स्थिर करियर और नियमित आय के लिहाज से काफी अहम माने जाते हैं।

RSSB Recruitment 2026: जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 13 फरवरी 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 13 फरवरी 2026

करेक्शन विंडो: 16 फरवरी 2026 तक

लिखित परीक्षा (संभावित): 5 और 6 जुलाई 2026

एडमिट कार्ड: परीक्षा से 3 से 7 दिन पहले

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है, जिसे RSCIT, CCC, O Level, किसी मान्य कंप्यूटर डिप्लोमा या 12वीं में कंप्यूटर विषय के जरिए प्रमाणित किया जा सकता है। उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान भी होना चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

RSSB Clerk Grade II Apply Online 2026: आवेदन प्रक्रिया

– आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले Rajasthan SSO Portal पर जाना होगा।

– SSO ID से लॉग-इन करें, यदि ID नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।

– इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाकर RSSB Clerk Grade II / Junior Assistant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

– आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

– फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

– ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

– फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रति या पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

क्यों है यह भर्ती खास

RSSB क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 को राजस्थान की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जा रहा है। बड़ी संख्या में पद, स्पष्ट चयन प्रक्रिया और 12वीं पास के लिए अवसर इसे खास बनाते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। यह मौका आपके करियर की दिशा बदल सकता है।

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed