
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट-बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026, रात 11:50 बजे तय की गई है।
अगर आवेदन में किसी तरह की गलती रह जाए, तो सुधार की सुविधा 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
3 मई को होगी परीक्षा
एनटीए परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड की घोषणा अपनी वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर जारी करेगा। उम्मीदवार वहीं से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को होगी। इसकी अवधि 3 घंटे (180 मिनट) रखी गई है, और परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
परीक्षा देशभर में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी—असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें शामिल हैं—हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (1 जनवरी 2025 के बाद ली गई), हस्ताक्षर, दोनों हाथों की उंगलियों और अंगूठे के निशान की स्कैन इमेज, नागरिकता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और सामाजिक श्रेणी प्रमाण पत्र।
इसके अलावा, क्लास 10 की मार्कशीट और जन्मतिथि वाला पासिंग सर्टिफिकेट या समकक्षता प्रमाण पत्र भी जरूरी है। जहां लागू हो, PwBD/PwD सर्टिफिकेट भी अपलोड करना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क कितना है?
भारत में परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क इस प्रकार है—
GEN/EWS/OBC-NCL: 1700 रुपये
SC/ST/PwBD/तृतीय श्रेणी: 1600 रुपये
महिला उम्मीदवार (लिंग शुल्क): 1000 रुपये
विदेश में परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए फिक्स्ड शुल्क 9500 रुपये रखा गया है।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। उम्मीदवार सबसे पहले नीट की वेबसाइट पर जाकर ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करेंगे। निर्देश पढ़ने के बाद आवश्यक जानकारी भरकर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड बनाएंगे।
इसके बाद लॉगिन करके पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक जानकारी और परीक्षा शहर का चयन करके आवेदन फॉर्म पूरा करना होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद शुल्क का ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी चाहिए।




Add comment