Edinbox Hindi
BPSC TRE 4: बिहार में 46 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

BPSC TRE 4: बिहार में 46 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

BPSC TRE 4: बिहार में 46 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की तैयारी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण, यानी TRE 4, को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से आयोग को भेजी गई अधियाचना के अनुसार राज्य में करीब 46 हजार शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

BPSC द्वारा जारी सूचना के मुताबिक यह भर्ती शिक्षा विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूलों के लिए होगी। नियुक्तियां प्राथमिक (कक्षा 1 से 5), मध्य (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक (कक्षा 9 से 10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 से 12) स्तर पर की जाएंगी।

अधियाचना के अनुसार लगभग 46 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स जैसे विषयों में अधिक पद रहने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि इन विषयों में शिक्षकों की कमी लंबे समय से बताई जाती रही है। हालांकि आयोग ने अभी विस्तृत विज्ञापन जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

इस भर्ती में महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यह प्रावधान केवल राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं पर लागू होगा। इससे बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों को अवसर मिलने की संभावना है।

TRE 4 को लेकर अभ्यर्थी काफी समय से मांग कर रहे थे। विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा प्रदर्शन और मार्च की भी तैयारी की गई थी। इसी बीच आयोग द्वारा अधियाचना की जानकारी सार्वजनिक किए जाने से अभ्यर्थियों को राहत मिली है और अब वे आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं।

भर्ती प्रक्रिया की बात करें तो पिछले चरणों की तरह इस बार भी लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, संबंधित विषय का ज्ञान और शिक्षण क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

राज्य सरकार के लिए यह भर्ती स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे आधिकारिक सूचना का इंतजार करते हुए परीक्षा की तैयारी शुरू रखें और BPSC की वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed