Edinbox Hindi
उत्तर प्रदेश में 98 हजार से अधिक नौकरियों का मौका, 28 फरवरी तक 20 से ज़्यादा रोजगार मेले

उत्तर प्रदेश में 98 हजार से अधिक नौकरियों का मौका, 28 फरवरी तक 20 से ज़्यादा रोजगार मेले

उत्तर प्रदेश में 98 हजार से अधिक नौकरियों का मौका, 28 फरवरी तक 20 से ज़्यादा रोजगार मेले

उत्तर प्रदेश में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए इस महीने बड़ा मौका खुला है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 28 फरवरी 2026 तक 20 से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें कुल 98,000 से ज़्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन मेलों में फ्रेशर और एक्सपीरियंस्ड—दोनों तरह के उम्मीदवारों को अलग-अलग सेक्टर में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

गोरखपुर, कानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मेरठ, सहारनपुर समेत कई जिलों में ये मेले आयोजित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता और जिले के अनुसार उपयुक्त स्थल का चयन कर सीधे मौके पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों

उम्मीदवार पहले से rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व पंजीकरण नहीं किया है, वे मेले स्थल पर भी ऑन-द-spot रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

रोजगार मेले में पहुंचने से पहले क्या रखें ध्यान

मेले में चयन की प्रक्रिया सुचारू रखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ रखने होंगे। सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ ले जाना जरूरी है। अधिक जानकारी और अपडेट रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इन रोजगार मेलों में 10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। विभिन्न कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आसान है— उम्मीदवार रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और रजिस्ट्रेशन/लॉगिन विकल्प चुनें। नए यूजर पहले New Registration करें और नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और शैक्षणिक विवरण भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके प्रोफाइल पूरा करें। इसके बाद जॉब फेयर/रोजगार मेला सेक्शन में जाकर जिले और योग्यता के अनुसार मेला चुनकर आवेदन कन्फर्म करें।

जिलेवार रोजगार मेला—तारीख, पद और स्थल

तारीख

वैकेंसी

शहर

स्थान

19 फरवरी 2026

900

देवरिया

एनएसआईसी लाइवलीहुड बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर, सीसी रोड, SBI के पास

20 फरवरी 2026

541

प्रतापगढ़

सरयू इंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, संग्रामगढ़

21 फरवरी 2026

4034

प्रयागराज

विवेकानंद निजी आईटीआई, भावापुर, सोरांव

21 फरवरी 2026

484

गोरखपुर

राजकीय आईटीआई चरगावा

21 फरवरी 2026

464

गोंडा

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करनैलगंज

21 फरवरी 2026

395

चंदौली

गवर्नमेंट आईटीआई रेवसा

21 फरवरी 2026

1560

कानपुर नगर

डीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर

21 फरवरी 2026

975

पीलीभीत

उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय

23 फरवरी 2026

346

उन्नाव

चौधरी खजान सिंह कॉलेज

24–26 फरवरी 2026

11890

मेरठ

आईटीआई विश्वविद्यालय, गंगानगर

24 फरवरी 2026

4223

मुरादाबाद

पॉलीटेक्निक परिसर, कॉठ रोड

25 फरवरी 2026

8631

मिर्जापुर

जीडी बिनानी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज

25 फरवरी 2026

500

भदौही

जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर

25 फरवरी 2026

18020

सहारनपुर

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय व सरकारी आईटीआई

25 फरवरी 2026

9442

गौतमबुद्ध नगर

विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा

25 फरवरी 2026

1124

महोबा

वीरभूमि गवर्नमेंट कॉलेज

26 फरवरी 2026

6448

अमेठी

रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय

26 फरवरी 2026

4933

झांसी

बुन्देलखंड महाविद्यालय

26 फरवरी 2026

6338

अयोध्या

एमबीए विभाग, आईटीआई कैंपस, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय

26 फरवरी 2026

6341

आजमगढ़

डीएवी पीजी कॉलेज

27 फरवरी 2026

1160

उन्नाव

विरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बंथर

27 फरवरी 2026

5945

रायबरेली

कर्मयोगी डिग्री कॉलेज

28 फरवरी 2026

450

कानपुर नगर

नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गंगागंज पनकी

28 फरवरी 2026

50

बुलंदशहर

जी एंड आर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी

28 फरवरी 2026

3231

जौनपुर

जिला सेवायोजन कार्यालय

28 फरवरी 2026

50

गोरखपुर

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय

फरवरी 2026 में होने वाले ये रोजगार मेले उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरी तलाशने का मौका दे रहे हैं। विभिन्न जिलों में हजारों पदों पर भर्तियां होने से यह अवसर खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं या बेहतर नौकरी की तलाश में हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed