Edinbox Hindi
महिला सुरक्षा के वैश्विक पैमाने पर दुनिया के शीर्ष देश, छात्राओं के लिए बेहतर माहौल और शीर्ष यूनिवर्सिटीज़

महिला सुरक्षा के वैश्विक पैमाने पर दुनिया के शीर्ष देश, छात्राओं के लिए बेहतर माहौल और शीर्ष यूनिवर्सिटीज़

महिला सुरक्षा के वैश्विक पैमाने पर दुनिया के शीर्ष देश, छात्राओं के लिए बेहतर माहौल और शीर्ष यूनिवर्सिटीज़

Georgetown Institute के ताज़ा Women, Peace and Security (WPS) Index 2025-26 ने दुनिया के उन देशों की सूची जारी की है जहां महिलाओं के लिए सुरक्षा का स्तर सबसे ऊंचा माना जाता है। यह रिपोर्ट शिक्षा के लिहाज़ से भी अहम है, क्योंकि सुरक्षित माहौल छात्राओं के अध्ययन और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आधार पर पांच देशों को महिला सुरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम माना गया है।

इन देशों की सामाजिक स्थिरता, कानून व्यवस्था और लैंगिक समानता उन्हें युवा छात्राओं के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद बनाती है। आइए जानते हैं किन देशों को इस सूची में शीर्ष स्थान मिला और वहां कौन-सी प्रमुख यूनिवर्सिटीज़ उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

डेनमार्क: छात्राओं के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश

WPS इंडेक्स के अनुसार Denmark महिला सुरक्षा में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। यहां छात्राएं बिना किसी चिंता के स्वतंत्र रूप से पढ़ाई और यात्रा कर सकती हैं। मजबूत कानून-व्यवस्था, भरोसेमंद पब्लिक सिस्टम और लैंगिक समानता की उच्च दर इसे अध्ययन के लिए आदर्श स्थान बनाती है।

डेनमार्क की प्रमुख यूनिवर्सिटीज़ में—

– University of Copenhagen

– Technical University of Denmark

– Aarhus University

शामिल हैं, जो दुनियाभर के छात्रों की पहली पसंद मानी जाती हैं।

आइसलैंड: शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण

महिला सुरक्षा के साथ-साथ Iceland दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों में से एक है। कम जनसंख्या, समुदायों के बीच मजबूत जुड़ाव और महिलाओं की नेतृत्व भूमिकाओं में मजबूत भागीदारी इसे और सुरक्षित बनाती है।

हायर एजुकेशन के लिए यहां की प्रमुख संस्थान—

– University of Iceland

– Reykjavik University

कई अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करते हैं।

नॉर्वे: सामाजिक कल्याण और मजबूत लैंगिक समानता

WPS रिपोर्ट में तीसरे स्थान पर Norway है, जहां महिलाएं राजनीति से लेकर प्रशासन तक हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। नॉर्वे का सामाजिक कल्याण मॉडल, सुरक्षित पब्लिक स्पेस और महिलाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील माहौल इसे अध्ययन के लिए बेहद उपयुक्त बनाता है।

यहां पढ़ाई के लिए शीर्ष संस्थान—

– University of Oslo

– Norwegian University of Science and Technology

– University of Bergen

जाने जाते हैं।

फिनलैंड: विश्वस्तरीय शिक्षा और सुरक्षित माहौल

उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली के लिए प्रसिद्ध Finland छात्राओं के लिए बेहद सुरक्षित देशों में गिना जाता है। यहां दिन हो या रात, महिला छात्राएं बेझिझक आवाजाही कर सकती हैं। कम अपराध दर और सुरक्षा को लेकर सरकार की सख्त नीतियां इसकी विश्वसनीयता बढ़ाती हैं।

फिनलैंड की प्रमुख यूनिवर्सिटीज़—

– University of Helsinki

– Aalto University

– University of Oulu

छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का मजबूत आधार तैयार करती हैं।

WPS इंडेक्स के मुताबिक डेनमार्क, आइसलैंड, नॉर्वे और फिनलैंड जैसे देश सुरक्षा, लैंगिक समानता और सामाजिक स्थिरता के मामले में दुनिया के लिए मिसाल हैं। ये देश न सिर्फ रहने के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का बेहतरीन वातावरण भी प्रदान करते हैं।

अगर आप विदेश में पढ़ाई की योजना बना रही हैं, तो ये देश सुरक्षा और गुणवत्ता शिक्षा दोनों के लिहाज से एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed