
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा आयोजित की जाने वाली UGC-NET परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 18 जून 2024 (मंगलवार) को होगी जबकि पहले यह 16 जून 2024 (रविवार) को निर्धारित थी। नई तारीख की जानकारी UGC चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टके माध्यम से दी है।
एम जगदीश कुमार ने कहा है कि ‘NTA और UGC ने कैंडिडेट्स से मिले फीडबैक के आधार पर तय किया है कि 16 जून को होने वाली UGC नेट की परीक्षा 18 जून 2024 को होगी। NTA एक ही दिन में पूरे भारत में OMR मोड में UGC-NET परीक्षा करेगी। इसे लेकर शीघ्र औपचारिक तौर पर अधिसूचना जारी की जाएगी।’
बता दें कि UGC-NET की परीक्षा का टकराव UPSC की प्रीलिम्स परीक्षा के साथ हो रहा था, जिस कारण NTA ने इसके शेड्यूल में बदलाव किया है। फिलहाल, 20 अप्रैल से UGC-NET के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 10 मई आवेदन करने करने की अंतिम तिथि है। आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट 11 मई है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एलिजिबल कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं।




Add comment