Edinbox Hindi

CBSE Board Result : जल्द जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

CBSE 10th, 12th Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने वाला है। बता दें कि बोर्ड ने इस साल सीबीएसई के नतीजे घोषित करने की कोई आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके इसी हफ्ते आने की संभावना है। यानी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 39 लाख छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम बस आने ही वाला है। रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदावार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (https://results.cbse.nic.in/) के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 स्कोरकार्ड में छात्रों के नाम, उनके रोल नंबर, उनके विषय-विशिष्ट अंक, उनके समग्र ग्रेड और अन्य प्रासंगिक डेटा सहित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। 

गौरतलब है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च, 2024 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 02 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गईं थीं। पिछले साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.25% रहा था जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.27% रहा था। तिरुवनंतपुरम में सबसे अच्छा उत्तीर्ण प्रतिशत देखा गया, जिसका आंकड़ा लगभग 99.91% था। प्रयागराज पिछले साल 78.05 के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सूची में सबसे नीचे था।

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नाम साझा नहीं करता है। बोर्ड प्रत्येक कक्षा में उम्मीदवारों की संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार परिणाम और अन्य विवरण की घोषणा करता है। कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय (आंतरिक मूल्यांकन + बोर्ड परीक्षा) में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं।  

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed