Edinbox Hindi

NEET PG 2024 : नीट पीजी परीक्षा के पैटर्न में हुआ बदलाव 

मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 23 जून को होने वाली नीट पीजी 2024 परीक्षा (NEET PG 2024 Exam) के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नए पैटर्न के अनुसार नीट पीजी परीक्षा में इस बार प्रश्नपत्र कई समयबद्ध सेक्शन में विभाजित होंगे। पेपर में जितने भाग होंगे, उसकी समय सीमा तय की जाएगी। 

उदाहरण के लिए प्रश्न पत्र में यदि पांच समयबद्ध खंड जैसे- ए, बी, सी, डी और ई, हैं तो फिर इस प्रश्न पत्र में प्रत्येक अनुभाग में 40 प्रश्न और 42 मिनट का समय आवंटित होगा। परीक्षार्थी को पहले अपने सेक्शन के लिए आवंटित समय को पूरा करना पड़ेगा। उसके बाद ही वे अगले सेक्शन में आगे बढ़ पाएंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी उपरोक्त सेक्शन का समय खत्म होने के बाद अपने उत्तरों की समीक्षा या फिर संशोधन भी नहीं कर पाएंगे।

अगले सेक्शन के प्रश्न पहले सेक्शन के अलॉटेड टाइमिंग पूरी होने के बाद स्वचालित रूप से प्रारंभ हो जाएंगे। इसके अलावा कैंडिडेट को प्रश्नों को मार्क करने का विकल्प भी मिलेगा। भले ही उन्होंने उसे एटेम्पट या फिर रिव्यु के रूप में रखा है। इसका मतलब यह है कि कैंडिडेट्स को मार्क किए गए प्रश्नों का अवलोकन करने को मिलेगा जब तक उस सेक्शन का समय सीमा समाप्त नहीं हो जाती।  

वहीं, नीट पीजी परीक्षा के पैटर्न में बदलाव का डॉक्टर संगठनों ने विरोध किया है। यूनाइटेड डॉक्टर फ्रंट (यूडीएफ) के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मितल ने कहा कि नीट पीजी की परीक्षा 23 जून को आयोजित हो रही है। ऐसे में अचानक पैटर्न में बदलाव करना छात्रों की परीक्षा की तैयारी पर असर डालेगा।

बता दें कि एनईईटी-पीजी एक पात्रता सह रैंकिंग परीक्षा है, जो राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 के तहत कराई जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न एमडी/एमएस और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिया जाता है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed