Edinbox Hindi
What to Choose After 12th Grade? These 10 Trending Courses Could Transform Your Career

12वीं के बाद क्या चुनें? ये 10 ट्रेंडिंग कोर्स बदल सकते हैं आपका करियर

What to Choose After 12th Grade? These 10 Trending Courses Could Transform Your Career

12वीं के बाद सही कोर्स चुनना हर छात्र के लिए एक बड़ा और अहम फैसला होता है। आज के समय में केवल पारंपरिक कोर्स ही नहीं, बल्कि कई नए और ट्रेंडिंग विकल्प भी मौजूद हैं, जो बेहतर करियर और अलग पहचान दिला सकते हैं। बदलते जॉब मार्केट और नई तकनीकों के बीच ऐसे कोर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिनमें स्किल, क्रिएटिविटी और स्पेशलाइजेशन की मांग ज्यादा है। अगर आप भी कुछ हटकर करना चाहते हैं, तो ये विकल्प आपके लिए नए रास्ते खोल सकते हैं।

सबसे पहले बात करें Food Tasting & Sensory Science की, तो यह फील्ड तेजी से उभर रहा है। इसमें खाने के स्वाद, टेक्सचर और क्वालिटी का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जाता है। FMCG कंपनियों में इस स्किल की अच्छी मांग रहती है। शुरुआत में सालाना 2.5 से 3.5 लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है, जो अनुभव के साथ बढ़ता है।

युवाओं के बीच Game Design and Development भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। मोबाइल और ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के बढ़ते बाजार ने इस फील्ड को मजबूत बनाया है। इस क्षेत्र में शुरुआती सैलरी 3 से 7 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है, जबकि अनुभव के साथ यह 15 से 30 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

अगर आपकी रुचि एविएशन सेक्टर में है, तो Aviation Management एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें एयरलाइन और एयरपोर्ट ऑपरेशंस, कस्टमर सर्विस और मैनेजमेंट की पढ़ाई कराई जाती है। आमतौर पर यह एक प्रोफेशनल कोर्स होता है, जो आपको एविएशन इंडस्ट्री में करियर के लिए तैयार करता है।

मेडिकल और रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए Neuroscience एक चुनौतीपूर्ण लेकिन संभावनाओं से भरा क्षेत्र है। इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए पहले MBBS और फिर स्पेशलाइजेशन की जरूरत होती है, लेकिन इसमें रिसर्च और करियर ग्रोथ के अच्छे अवसर मिलते हैं।

डिजिटल दौर में Digital Marketing और UI/UX Design जैसे कोर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। कंपनियां ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ाने के लिए स्किल्ड प्रोफेशनल्स की तलाश में रहती हैं। ये कोर्स कम समय में जॉब-रेडी स्किल्स सिखाते हैं और अच्छी सैलरी के अवसर भी देते हैं।

बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए Genetic Engineering एक बेहतरीन विकल्प है। यह आमतौर पर 4 साल का बीटेक कोर्स होता है, जिसके बाद मास्टर्स और रिसर्च के जरिए इस क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है। 12वीं में मैथ्स और बायोलॉजी होना जरूरी होता है।

अगर आप क्रिएटिविटी और बिजनेस को साथ लेकर चलना चाहते हैं, तो Chocolate Making and Confectionery जैसे कोर्स भी अब करियर का नया रास्ता बन रहे हैं। शॉर्ट टर्म या डिप्लोमा कोर्स के बाद आप किसी ब्रांड के साथ काम कर सकते हैं या अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।

पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच Environmental Science भी एक मजबूत करियर विकल्प बनकर उभरा है। इस क्षेत्र में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद आप बड़े प्रोजेक्ट्स, रिसर्च और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ काम कर सकते हैं।

क्रिएटिव फील्ड में रुचि रखने वालों के लिए Photography भी एक अच्छा विकल्प है। मीडिया, विज्ञापन और फ्रीलांसिंग के जरिए इस क्षेत्र में अच्छी कमाई की जा सकती है। इसके लिए मास कम्युनिकेशन या फोटोग्राफी में डिप्लोमा या डिग्री ली जा सकती है।

वहीं, आज के समय में Artificial Intelligence (AI) सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में शामिल है। बीटेक, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स के जरिए इस क्षेत्र में करियर शुरू किया जा सकता है। देश-विदेश में AI एक्सपर्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है।

बदलते समय के साथ करियर के विकल्प भी बदल रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि छात्र अपनी रुचि, स्किल और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सही कोर्स का चयन करें। सही दिशा में लिया गया फैसला ही आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

 

 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed