
सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आयी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बाकायदा एक नोटिस जारी कर उनके लिए ज़रूरी 6 तारीखों का ऐलान किया है। सर्कुलर में इस साल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों को जानकारी दी गयी है कि अगर उन्हें कम मार्क्स मिलें तो क्या करें? अपनी आंसरशीट की कॉपी कैसे पाएं? रीवैल्युएशन के लिए अप्लाई कब और कैसे करें? बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर यह जानकारी देते हुए नोटिस दिया है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की वेबसाइट पर इस सम्बन्ध में पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें बताया है कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 रिजल्ट 2024 के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन से लेकर रीवैल्युएशन के लिए अप्लाई कब करना होगा। सीबीएसई ने कहा है कि ‘देखा गया है कि कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स लास्ट डेट के बाद बोर्ड के पास पहुंचते हैं और किसी न किसी बहाने से इन सुविधाओं का लाभ लेने की गुजारिश करते हैं। इसलिए पहले ही ये बताया जा रहा है कि अंतिम तारीख के बाद बोर्ड इस मामले में कोई सुनवाई नहीं करेगा।’
जहाँ तक तिथियों की बात है तो मार्क्स वेरिफिकेशन (CBSE Marks Verification) के लिए अप्लाई करने की डेट रिजल्ट जारी होने के चौथे दिन से लेकर 8वें दिन तक (5 दिन का समय मिलेगा) है, वहीं सीबीएसई आंसरशीट की कॉपी (CBSE Answer Sheet Photo Copy) के लिए अप्लाई करने की डेट रिजल्ट जारी होने के 19वें और 20वें दिन रखी गयी है। रिजल्ट रीवैल्युएशन (CBSE Result Re-evaluation) के लिए अप्लाई करने की डेट रिजल्ट जारी होने के 24वें और 25वें दिन नियत की गयी है।




Add comment