Edinbox Hindi

कनाडा स्थित गाल्फ़ यूनिवर्सिटी (University of Guelph) की स्नातक छात्रों के लिए 2000 डॉलर की स्कॉलरशिप की पेशकश

कनाडा के ओंटारियो स्थित गाल्फ़ विश्वविद्यालय (University of Guelph) ने दुनिया भर के स्नातक छात्रों के लिए 2000 अमेरिकी डॉलर धनराशि की वेलकम टू कनाडा प्रेसिडेंट स्कॉलरशिप (Welcome to Canada President’s Scholarship) की पेशकश की है। 

छात्रवृत्ति के बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए कुलपति डॉ. चार्लोट येट्स (Dr. Charlotte Yates) ने कहा, “हमारा मानना है कि एक विविध और वैश्विक समुदाय उस विशिष्ट छात्र अनुभव को समृद्ध करता है, जिसके लिए हम जाने जाते हैं। 2000 डॉलर की यह नई छात्रवृत्ति विश्वविद्यालय द्वारा 5500 से 9500 डॉलर के बीच दी जानेवाली उस अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश छात्रवृत्ति के अतिरिक्त है जो पोस्ट-सेकेंडरी अध्ययन में पहली बार प्रवेश करनेवाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के मान्यतास्वरुप प्रदान की जाती है।

वेलकम टू कनाडा प्रेसिडेंट स्कॉलरशिप के अलावा विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए अध्ययनपर्यन्त निवास की सुविधा भी प्रदान करता है, जबकि पीएचडी उम्मीदवारों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अध्ययन के पहले वर्ष के लिए ही आवास सुविधा सुनिश्चित कराई जाती है।

स्कॉलरशिप के लिए पात्रता 

– भारतीय उम्मीदवारों के पास प्रथम श्रेणी में 12वीं कक्षा का बोर्ड प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
– अगर किसी छात्र ने 12वीं की परीक्षा बिना गणित विषय के पास की है और वह विज्ञान या वाणिज्य स्नातक करना चाहता है, तो उसे ilc.org पर जैविक विज्ञान या वाणिज्य के लिए एमएचएफ4यूगणित (MHF4U) और भौतिक विज्ञान की डिग्री के लिए एमसीवी4यूगणित (MCV4U) में नामांकन कराना होगा और अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम 75-80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
– उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-uoguelph.ca पर अंग्रेजी दक्षता के लिए  आवश्यकताओं की पड़ताल करना आवश्यक है।
– आवेदकों को एक स्टडी परमिट और अपने देश का सत्यापन पत्र जमा करना आवश्यक होगा।

विदित है कि गाल्फ़ यूनिवर्सिटी (Guelph University) एक दशक से अधिक समय से भारतीय छात्रों के लिए अपने यहाँ प्रवेश की पेशकश करता आ रहा है।योग्य भारतीय स्नातक छात्रों को ‘ऑन-द-स्पॉट’ प्रवेश की पेशकश के साथ ही विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि इस वर्ष 17 से 26 मई तक भारत का दौरा भी करने वाले हैं। इसमें तत्काल प्रवेश के इच्छुक छात्रों को तो आवेदन का मौका मिलेगा ही, भविष्य में गाल्फ़ यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की सोच रहे छात्रों का भी मार्गदर्शन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय के भारतीय हेल्पडेस्क india@uoguelph.ca पर संपर्क कर सकते हैं। पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालय संबंधित अन्य जानकारियों के लिए छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट- uoguelph.ca पर जा सकते हैं।

डॉ.येट्स का कहना है कि पिछले वर्षों में भारतीय छात्रों की रूचि कंप्यूटर, आर्ट्स, इंजीनियरिंग, कॉमर्स, साइंस से सम्बंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रति देखी गयी है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed