Edinbox Hindi

CGBSE Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, 99.50 फीसदी अंक के साथ 10वीं में सिमरन शब्बा टॉपर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का परिणाम 75.64 प्रतिशत दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत 80.74% रहा है। 10वीं में जशपुर की रहने वाली सिमरन शब्बा ने टॉप किया है। उसे 600 में 597 यानि 99.50 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। 12वीं की परीक्षा में महक अग्रवाल ने 97.40 फीसदी अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in.) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

गौरतलब है कि बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 02 से 21 मार्च, 2024 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 01 से 23 मार्च, 2024 तक आयोजित की गयी थीं। इस बार 10वीं में 34.07% छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की। वहीं कक्षा 12वीं में कुल 34 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 10वीं में सिमरन शब्बा ने 99.50 फीसदी अंक पाकर टॉप किया, तो दूसरे नंबर पर रहीं गारियाबंद की होनिसा को 98.83 फीसदी अंक मिले। श्रेयांश कुमार यादव 98.33 फीसदी अंको के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इंटर में महक अग्रवाल ने 97.40 फीसदी अंक पाकर टॉप किया, तो दूसरे स्थान पर रहीं कोपल ने 97.00 फीसदी अंक हासिल किए। 

10वीं में टॉप-10 की लिस्ट में 59 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। सिमरन शब्बा ने रैंक-1 हासिल कर स्टेट टॉप किया है। होनिसा दूसरे और श्रेयांश कुमार यादव तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, चार छात्रों ने रैंक-4 हासिल की है। 4 छात्रों ने रैंक-5 हासिल की। छठी रैंक हासिल करने वालों की संख्या सात है। रैंक-7 हासिल करने वाले छात्रों की संख्या सात है। छह विद्यार्थियों ने रैंक-8 हासिल की है। नौवीं रैंक पर 13 बच्चे रहे, वहीं 11 बच्चों ने रैंक-10 हासिल की।  

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed