Edinbox Hindi
NEET में कम नंबर आए? MBBS के अलावा ये मेडिकल कोर्स बना सकते हैं आपका करियर

NEET में कम नंबर आए? MBBS के अलावा ये मेडिकल कोर्स बना सकते हैं आपका करियर

NEET में कम नंबर आए? MBBS के अलावा ये मेडिकल कोर्स बना सकते हैं आपका करियर

हर साल लाखों छात्र NEET (National Eligibility cum Entrance Test) देते हैं, लेकिन सीटें सीमित होती हैं। देशभर में MBBS की सीटें करीब 1.25 लाख के आसपास हैं, जबकि उम्मीदवारों की संख्या इससे कई गुना ज्यादा होती है। ऐसे में कड़ा मुकाबला होना तय है।

लेकिन कम नंबर आने का मतलब यह नहीं है कि मेडिकल क्षेत्र में करियर खत्म हो गया। आज हेल्थ सेक्टर में MBBS के अलावा भी कई ऐसे कोर्स हैं, जिनमें शानदार करियर बनाया जा सकता है और इनकी मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

MBBS ही नहीं, कई और रास्ते खुले

मेडिकल फील्ड अब सिर्फ डॉक्टर बनने तक सीमित नहीं है। हेल्थकेयर, रिसर्च, थेरेपी और वेलनेस जैसे क्षेत्रों में नए-नए अवसर सामने आ रहे हैं। कई कोर्स ऐसे हैं, जिनसे आप सीधे मरीजों के साथ काम कर सकते हैं, वहीं कुछ कोर्स रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं।

फिजियोथेरेपी और नर्सिंग जैसे कोर्स में बढ़ता स्कोप

बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) ऐसा कोर्स है, जिसमें शरीर की मूवमेंट और मसल्स रिकवरी पर काम किया जाता है। चोट या सर्जरी के बाद मरीजों को ठीक करने में फिजियोथेरेपिस्ट की अहम भूमिका होती है।

वहीं BSc नर्सिंग (BSc Nursing) के जरिए आप नर्स बन सकते हैं। इसमें मरीजों की देखभाल, डॉक्टर की सहायता और अस्पताल की कार्यप्रणाली सिखाई जाती है। देश ही नहीं, विदेशों में भी इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

डेंटल और पारंपरिक चिकित्सा में भी अवसर

अगर दांतों के इलाज में रुचि है तो BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) एक अच्छा विकल्प है। इसके बाद आप क्लिनिक खोल सकते हैं या अस्पताल में काम कर सकते हैं।

इसके अलावा BAMS (आयुर्वेद), BHMS (होम्योपैथी) और BUMS (यूनानी चिकित) जैसे कोर्स पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित हैं। आज के समय में आयुर्वेद और प्राकृतिक इलाज की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिससे इन क्षेत्रों में भी अच्छे अवसर बन रहे हैं।

योग, नेचुरोपैथी और वेलनेस में करियर

BNYS (नेचुरोपैथी और योग) ऐसा कोर्स है, जिसमें प्राकृतिक तरीकों और योग के जरिए इलाज सिखाया जाता है। हेल्थ और वेलनेस इंडस्ट्री के बढ़ने के साथ इस क्षेत्र में भी तेजी से नौकरियां बढ़ रही हैं।

रिसर्च और लैब से जुड़े विकल्प

अगर आपकी रुचि रिसर्च में है, तो BSc माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology) या लैब टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स चुन सकते हैं। इसमें बैक्टीरिया, वायरस और टेस्टिंग से जुड़ी पढ़ाई होती है और अस्पताल या रिसर्च सेंटर में काम करने का मौका मिलता है।

बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology) भी एक तेजी से उभरता क्षेत्र है, जहां टेक्नोलॉजी और मेडिकल रिसर्च का मेल होता है। आगे चलकर फार्मा कंपनियों और रिसर्च संस्थानों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

पशु चिकित्सा में भी विकल्प

अगर आपको जानवरों के साथ काम करना पसंद है, तो Veterinary Pharmacy एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें जानवरों की दवाइयों और इलाज से जुड़ी पढ़ाई की जाती है और पशु चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है।

सही कोर्स कैसे चुनें

हर कोर्स की अपनी अलग पहचान और अवसर हैं। अगर आपको मरीजों के साथ सीधे काम करना पसंद है, तो नर्सिंग या फिजियोथेरेपी बेहतर विकल्प हो सकते हैं। वहीं रिसर्च में रुचि रखने वाले छात्र माइक्रोबायोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी की ओर जा सकते हैं।

जरूरी यह है कि आप अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कोर्स चुनें, क्योंकि आज मेडिकल फील्ड में विकल्पों की कमी नहीं है।

कम नंबर आने से रास्ते बंद नहीं होते, बल्कि नए रास्ते तलाशने का मौका मिलता है। सही जानकारी और सही दिशा के साथ आप मेडिकल क्षेत्र में मजबूत करियर बना सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed