
Haryana Board 10th Result : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। सैकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 95.22 प्रतिशत तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 88.73 फीसदी रहा। इस साल 10वीं की परीक्षा में 2,86,714 परीक्षार्थी बैठे थे, जिनमें से 2,73,015 उत्तीर्ण हुए। 3,652 परीक्षार्थियों का परिणाम एसेंशियल रिपीट (E.R.) यानी ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की जरूरत होगी।
इस परीक्षा में 1,37,167 छात्राओं में से 1,32,119 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 96.32 रही। वहीं 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 94.22 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 2.10 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।
इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 93.19 रही तथा प्राइवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 97.80 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 95.24 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 95.18 रही है। उत्तीर्ण प्रतिशतता में जिला पंचकुला टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।
परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Bseh.Org.In पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।




Add comment