
Google ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट Google IO 2024 में अपनी सभी सर्विसेज के लिए खास फीचर्स पेश किए हैं। गूगल ने अपनी अधिकांश सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर दिया है, जिससे सेवाओं और यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। इस लिस्ट में Chrome को भी शामिल किया गया है। कंपनी ने क्रोम में भी एआई को इंटीग्रेड किया है। गूगल ने क्रोम में जेमिनी नैनो को जोड़ा है जिससे हेल्प मी राइट फीचर और बेहतर हो गया है। इसकी मदद से आप रियल टाइम में राइटिंग में सहायता पा सकते हैं।
Google Chrome में जेमिनी नैनो का उपयोग सबसे पहले ‘हेल्प मी राइट’ सुविधा को सुपरचार्ज करने के लिए किया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स को सीधे क्रोम ब्राउजर में रियल टाइम में राइटिंग सहायता मिलेगी। बता दें कि गूगल ने इस साल की शुरुआत में हेल्प मी राइट फीचर को पेश किया था, जो ईमेल, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य टेक्स्ट फॉर्मेट के सही तरीके से फॉर्मेशन में मदद करता है। अब नए अपडेट के साथ इसमें जेमिनी नैनो को जोड़ा जा रहा है, जिससे यूजर को बेहतर अनुभव मिल सकता है।
जेमिनी नैनो नामक एआई मॉडल यूजर्स को वास्तविक समय में अपनी राइटिंग का विश्लेषण करने, सुधार का सुझाव देने, क्रिएटिव टेक्स्ट फॉर्मेट को तैयार करने और लेखन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने में मदद करेगा। जेमिनी नैनो के साथ आपका डेटा बहुत सुरक्षित रहता है, क्योंकि यह आपके डिवाइस में ही रहता है। ‘हेल्प मी राइट’ को लेकर ये नया अपडेट क्रोम वर्जन 126 के साथ शुरू किया जा सकता है, जो फिलहाल कैनरी चैनल में उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए इसे रोलआउट किया जा सकता है।




Add comment