Edinbox Hindi
CUET-PG-2024

CUET UG 2024: एनटीए ने सीयूईटी पेपर लीक की खबरों से किया इनकार, कहा- कोई पेपर लीक नहीं हुआ 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कानपुर में सीयूईटी यूजी परीक्षा (CUET UG 2024) के दौरान ‘पेपर लीक’ के आरोपों से इनकार किया है और कहा कि यह मामला महज एक केंद्र में गलत प्रश्न पत्र वितरित किए जाने का है। साथ ही, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 29 मई को प्रभावित 220 छात्रों की परीक्षा फिर से आयोजित करने की भी घोषणा की है।

गौरतलब है कि देशभर में 15 मई से शुरू हुई सीयूईटी परीक्षा के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ कॉलेज में शाम की शिफ्ट में हो रहे एग्जाम के बीच पेपर लीक की खबर के बाद भारी बवाल मच गया था। कुछ छात्रों ने उक्त परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक होने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में कैंडिडेट्स ने कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद पुलिस ने एनटीए से बात करके मामले को सुलझाया। अब परीक्षण एजेंसी ने कहा है कि यह प्रश्नपत्रों के गलत वितरण का मामला है।

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कोई पेपर लीक नहीं हुआ था, गुरुवार को कानपुर के एक केंद्र में जनरल टेस्ट परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों ने गलती से हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया। एनटीए 29 मई को 220 से अधिक प्रभावित छात्रों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा।” 

बता दें कि एनटीए 29 मई को दिल्ली के परीक्षा केंद्रों के लिए भी सीयूईटी यूजी परीक्षा आयोजित करेगा, क्योंकि 15 मई की परीक्षा अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए एक रात पहले स्थगित कर दी गई थी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed