
AFCAT 2024 Notification: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी एफकैट (AFCAT) 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत योग्य उम्मीदवार फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी), ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) और फ्लाइंग शाखाओं के लिए कुल 304 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एफकैट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 जून तक एआईएफ एफकैट (IAF AFCAT 2024) की आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in और afcat.cdac.in के माध्यम से अपना आवेदन भर सकते हैं। एफकैट अधिसूचना में रिक्तियों की संख्या, परीक्षा तिथियां, प्रवेश पत्र तिथि, पात्रता और अन्य विवरण शामिल हैं।
गौरतलब है कि एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के माध्यम से भारतीय वायु सेना अकादमी में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों को ग्रेजुएट या इंजीनियर होना चाहिए। उम्मीदवार भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए 14 वर्षों के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें आगे विस्तार का कोई प्रावधान नहीं होता है। एएफसीएटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पाठ्यक्रम शुरू होने के समय उम्मीदवारों की आयु 20-24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) में कई पदों के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। एएफसीएटी में सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवारों का फिर वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी) में बुलाया जाता है।
चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, एक एयर फ़ोर्स सिलेक्शन फ़ोर्स (AFSB) इंटरव्यू और एक मेडिकल परीक्षा शामिल है। एएफसीएटी परीक्षा में चार खंड होते हैं। दो घंटे की परीक्षा में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक योग्यता, संख्यात्मक योग्यता और तर्क, और सैन्य योग्यता परीक्षण से 100 प्रश्न होते हैं और यह 300 अंकों का है। गलत उत्तर में नेगेटिव मार्किंग होती है। ईकेटी परीक्षा 45 मिनट तक चलती है और इसमें मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रश्न शामिल होते हैं, जिसमें कुल 50 प्रश्न और अधिकतम 150 अंक होते हैं। इनमें पास होने वालों को जुलाई 2025 से शुरू होने वाले कोर्सेस के लिए एलिजिबल माना जाएगा।




Add comment