
नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा 2024 (NEET UG 2024) के नतीजे मंगलवार 4 जून को घोषित कर दिए। इस साल रिकॉर्ड 67 छात्रों ने टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। सबसे ज़्यादा राजस्थान के 11 छात्र इस सूची में शामिल हैं। उदयपुर की ईशा कोठारी (Isha Kothari) भी इनमें एक हैं जिन्होंने 720 में से पूरे 720 अंक लाकर पहली रैंक हासिल की। अपनी इस उपलब्धि से प्रसन्न और उत्साहित ईशा अब भविष्य की अपनी योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुट गयी हैं। इस कड़ी में उनका पहला कदम अपने मनचाहे मेडिकल संस्थान में प्रवेश पाना है।
ऑल इंडिया की टॉप रैंक पाने के बाद 17 वर्षीया ईशा का सपना है एम्स, दिल्ली से डॉक्टर बनने का। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए पहले से ही जमकर तैयारी करती रही हैं। उसी का नतीजा है कि न सिर्फ उन्होंने नीट की परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल की, और वह भी 720 में से 720 अंक लाकर। हालांकि ईशा शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज रही हैं, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद कभी अपने लक्ष्य को भूला नहीं। लगातार मन लगाकर पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करती रहीं।
ईशा ने नीट परीक्षा की तैय़ारी एमडीएस स्कूल और रेडिएंट कोचिंग सेंटर से की। ईशा बताती हैं कि वह इस एग्जाम के लिए वे रोजाना 7 घंटे अपनी स्टडी को दिया करती थीं। जब तक किसी भी टॉपिक का कॉन्सेप्ट क्लियर नहीं हो जाता था, तब तक वह उसे छोड़ती नहीं थीं। ईशा की मां हंसा कोठारी भी इस बात की पुष्टि करती हैं कि स्मार्ट फोन और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहकर उसने पढ़ाई की। बेहद सीमित संख्या में उसके फ्रेंड्स हैं वो सिर्फ और सिर्फ पढ़ने पर फोकस रखती है।
बहरहाल, ऑल इंडिया की टॉप रैंक पाने के बाद ईशा का एम्स, दिल्ली (AIIMS DELHI) से डॉक्टर बनने का सपना है। रिजल्ट के बाद ईशा और उनका परिवार काफी खुश है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी उनकी ख़ुशी में इजाफा ही होगा। ईशा के पिता प्लाईवुड का बिजनेस करते हैं।
ईशा अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने पेरेंट्स के साथ ही टीचर्स को भी श्रेय देती हैं। कहती हैं कि बिना भविष्य की परवाह किए नियमित रूप से लगातार पढ़ना जरूरी है। पढ़ाई को लेकर तनाव की बजाय अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहना चाहिए। नीट परीक्षा में टॉप रैंकिंग हासिल करने के बाद अब उनका ख्वाब टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट में जाने का है और वह है एम्स, दिल्ली।




Add comment