Edinbox Hindi

गूगल ने शुरू किया मुफ्त AI कोर्स, 10 घंटे में मिल जाएगा सर्टिफिकेट

Google AI Course: इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बोलबाला है। माना जा रहा है कि आने वाला भविष्य पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव में होगा। ऐसे में गूगल (Google) ने भी एक खास तरह का एआई कोर्स (AI Course) शुरू किया है। गूगल के इस एआई कोर्स को सीखने के लिए एक रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं है, यह पूरी तरह मुफ्त है। साथ ही गूगल के इस एआई कोर्स को 8 से 10 घंटे में खत्म करके सर्टिफिकेट भी हासिल किया जा सकता है। 

गूगल के शुरुआती लेवल वाले कोर्स के लिए कोई फीस नहीं देनी है, लेकिन इन कोर्स के एडवांस्ड लेवल के लिए आपको फीस जमा करनी पड़ सकती है। बहरहाल गूगल के इस फ्री एआई कोर्स में कुल 5 मॉड्यूल हैं।1- इंट्रोडक्शन टु एआई (समय- 1 घंटा), 2- मैक्सिमाइज प्रोडक्टिविटी विद एआई टूल्स (समय- 2 घंटे), 3- डिस्कवर द आर्ट ऑफ प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग (समय- 2 घंटे), 4- यूज़ एआई रिस्पॉन्सिब्ली (समय- 1 घंटा) और 5- स्टे अहेड ऑफ द एआई कर्व (समय- 2 घंटे)।  

इस एआई कोर्स को अपने टाइम के मुताबिक पूरा किया जा सकता है। गूगल फ्री कोर्स जॉइन करने के लिए उससे जुड़ी कोई डिग्री होना जरूरी नहीं है। इसमें आम तौर पर 8-10 घंटे लगते हैं और इसके बाद आप इसका सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इस सर्टिफिकेट के जरिए करियर ग्रोथ में फायदा मिलेगा। 

गूगल के इस एआई कोर्स में आपको जनरेटिव एआई के बारे में जानने को मिलेगा। इसके अलावा जनरेटिव एआई की मदद से आप कैसे बेहतर आइडिया के साथ कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं उस बारे में भी सिखाया जाएगा। गूगल के इस एआई कोर्स में आप स्पष्ट निर्देश लिखना भी सीखेंगे। यही नहीं एआई की मदद से आप अपने रोजाना के कामों की स्पीड को कैसे बढ़ा सकते हैं उसके बारे में भी बताया जाएगा।  

इस कोर्स में आपको एआई इथिक्स के बारे में भी सिखाया जाएगा। एआई का कैसे जिम्मेदारी के साथ उपयोग करना है यह सब इस एआई कोर्स में आपको बताया जाएगा। इसके अलावा एआई के क्षेत्र में जो लगातार बदलाव हो रहे हैं और आप उसके साथ कैसे अप टु डेट रह सकते हैं इसको लेकर आपको स्ट्रैटजी बनानी भी सिखाई जाएगी।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed