
एडटेक कंपनी BYJU’S ने सोमवार को अपने कर्मचारियों को मई महीने की सैलरी का भुगतान कर दिया। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका इंतज़ाम उसने अपनी महीने की कारोबारी कमाई यानी अपने कलेक्शन से किया। जबकि पिछले कुछ महीनों में आर्थिक संकट के कारण कंपनी को कई बार एम्प्लाइज की सैलरी में देरी करनी पड़ी थी, जिस कारण कंपनी पर कई मुकदमे भी हुए। यहाँ तक कि BYJU’S की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर्स को कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु कर्ज जुटाने के लिए अपना घर तक गिरवी रखना पड़ा था। बहरहाल, इसके कर्मचारियों को आज मई महीने की सैलरी प्रोसेस कर दी गयी जो उनके अकाउंट में आ भी गयी।
कंपनी का अपने मंथली कलेक्शन से वेतन देना उसकी क्षमता को दिखाता है और ये बताता है कि कंपनी द्वारा हाल में लिए फैसलों का पॉजिटिव इम्पैक्ट हुआ है। इससे BYJU’S की इकोनॉमिक स्थिति सुधरी है। कंपनी ने अब कम से कम अगले छह महीनों के लिए टाइम पर वेतन देने का प्लान तैयार किया है। हालाँकि अभी भी हजारों एम्प्लाइज की फरवरी और मार्च की सैलरी बकाया है। इस पर BYJU’S के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जिनी थातिल का कहना है कि फरवरी और मार्च के बकाया वेतन का पेमेंट 15 से 30 जून के बीच कर दिया जाएगा। किसी परिस्थिति में 8 जुलाई तक पेमेंट जरूर कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि अगले छह महीने तक उन्हें सैलरी में देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि BYJU’S ने पिछले महीने वेतन खर्च वहन करने के लिए विभिन्न ऋण जुटाए थे, क्यूंकि वह फ़रवरी में राइट्स इशू के ज़रिये जुटाई गई 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि का इस्तेमाल नहीं कर पाई थी।




Add comment