Edinbox Hindi

अधिक नींद लेने से भी हो सकता है वजन कम, शोध से हुआ खुलासा

अगर हम कहें कि अधिक नींद लेने से भी वजन कम हो सकता है तो बहुतों को इस बात पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह बात बिल्कुल सही है। रिसर्च के मुताबिक जो लोग रोजाना एक घंटे अधिक नींद लेते हैं, उन्हें वजन कम करने में मदद मिल सकती है। शिकागो यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स द्वारा की गई रिसर्च के बाद यह दावा किया गया है।
 
शिकागो यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के मुताबिक, हर रात एक घंटे की अतिरिक्त नींद लेने से अधिक वजन वाले लोगों को एक साल में लगभग 3 किलो वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इस रिसर्च में 21 से 40 उम्र के ऐसे 80 लोग शामिल हुए थे, जो रोजाना 6 या 5 घंटे से कम सोते थे। पहले स्मार्ट वॉच से उनके नींद के पैटर्न की जांच की गई और उसके बाद उनकी यूरिन से कैलोरी के सेवन को ट्रैक किया गया। 

रिसर्च में पाया गया कि जो लोग रोजाना 1.2 घंटे यानी 1 घंटे 20 मिनट अधिक नींद लेते हैं, उन लोगों ने 270 कम कैलोरी का सेवन किया था। रिसर्चर्स ने दावा किया कि ऐसा करने से एक साल में 4 किग्रा (8-9 एलबीएस) वजन कम किया जा सकता है। एक्सपर्ट ने मोटापे से बचने के लिए और वेट लॉस प्रोग्राम में एक्स्ट्रा नींद लेने की सलाह देने पर जोर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोने से पहले स्क्रीन टाइम सीमित करने से उन लोगों को सोने में अधिक मदद मिल सकती है। वर्तमान में मोटापा महामारी, एक्सरसाइज की कमी की अपेक्षा अधिक खाने के कारण बढ़ रही है। पिछली रिसर्चों से पता चला है कि पर्याप्त नींद न लेने से भूख बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

लेखक डॉ एसरा तसली के मुताबिक, यदि लंबे समय तक पर्याप्त नींद ली जाए और इस आदत को लंबे समय तक बनाए रखेंगे, तो वजन कम हो सकता है। बहुत से लोग वजन कम करने के लिए अपने कैलोरी सेवन को कम करने के तरीके खोज रहे हैं, लेकिन सिर्फ कुछ घंटे की रोजाना एक्स्ट्रा नींद लेने से वजन कम हो सकता है। टीम ने नींद को प्रभावित करने वाले कारकों का आकलन नहीं किया था, लेकिन जिन लोगों ने अच्छी नींद ली थी वे लोग सोने से 30 मिनट पहले मोबाइल और टीवी से दूर हो जाते थे, जिससे उन्हें अच्छी नींद आई। 

डॉ. तसली के मुताबिक, रिसर्च में शामिल लोगों की केवल नींद में हेरफेर किया गया था। आगे कहा कि अगर नींद के पैटर्न को इसी तरह रखा जाए तो अधिक सोने वाले 3 साल में 12 किग्रा (26 एलबीएस) वजन कम कर सकते हैं। इस रिसर्च में इस बारे में जांच नहीं की गई की अधिक नींद लेने वालों ने कम कैलोरी का सेवन क्यों किया, लेकिन भविष्य में इस पर भी स्टडी की जाएगी, लेकिन पिछली कुछ स्टडीज के मुताबिक, नींद पूरी न होने से भूख बढ़ जाती है। मालूम हो कि कई ऐसे लोग मिलेंगे जिन्हें दो शौक जरूर होते हैं। पहला खाने का और दूसरा सोने का। जिन लोगों को खाने का शौक होता है, वे लोग  तरह-तरह का मसालेदार, तला हुआ खाना, पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, छोले-भटूरे आदि खाने के काफी शौकीन होते हैं। अधिक मात्रा में खाने के कारण उनका वजन बढ़ जाता है, क्योंकि इन फूड में न्यूट्रिशन काफी कम मात्रा में होता है और कैलोरी काफी अधिक होती है। वहीं दूसरी और कुछ लोगों को सोने का भी शौक होता है। रात में जल्दी सोने से सुबह देर से उठने के अलावा कुछ लोग दोपहर में भी सो जाते हैं। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed