Edinbox Hindi

NIFT 2025 के लिए किया है आवेदन, तो जान लें ये ज़रूरी बातें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी यानी एनआईएफटी (NIFT) 2025  परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो को फिर से खोल दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने NIFT 2025 आवेदन पत्र में बदलाव नहीं किया है और करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NIFT के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।

बता दें कि इससे पहले, NIFTEE 2025 आवेदन सुधार विंडो 10 जनवरी से 12 जनवरी, 2025 तक तीन दिनों के लिए खोली गई थी। अब उम्मीदवारों से कई अनुरोध के पश्चात इसे 15 जनवरी से दोबारा खोला गया है। उम्मीदवारों को NIFT 2025 आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को संपादित करते समय क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान भी करना होगा।

उम्मीदवार अपने आवेदन में मोबाइल नंबर, ई-मेल पता, पता (स्थायी और वर्तमान), हस्ताक्षर – छवि अपलोड में सुधार नहीं कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, NTA 9 फरवरी, 2025 को NIFT 2025 प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। NIFT प्रवेश परीक्षा 2025 भारत के शीर्ष फैशन संस्थानों में शामिल होने का मार्ग है।

बता दें कि राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का कार्य सौंपा गया है। प्रवेश परीक्षा यूजी और पीजी नियमित, एनएलईए, आर्टिसियन पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी। 
यूजी के तहत बैचलर ऑफ डिजाइन या बीडीएस, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बीएफटेक) पाठ्यक्रम हैं। पीजी के अंतर्गत मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडीएस), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (एमएफएम) और मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एमएफटेक) और एनएलईए (निफ्ट लेटरल एंट्री एडमिशन) बीडीएस, एनएलईए बीएफटेक पाठ्यक्रम हैं। साथ ही पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी परीक्षा आयोजित की जाती है। 

इन कार्यक्रमों में सम्मिलित प्रवेश 4837 सीटें हैं। परीक्षा देश भर के 82 शहरों में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी)/पेपर-आधारित टेस्ट (पीबीटी) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। जैसा कि विदित है राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) 9 फरवरी, 2025 को निफ्ट 2025 लिखित परीक्षा आयोजित करेगी। लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं – GAT और CAT। जीएटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जबकि कैट पेपर ऑफलाइन आधारित होगा। निफ्ट परीक्षा भारत के 82 शहरों में आयोजित की जाएगी। 

 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed