
अगर आप फैशन, इंटीरियर डिजाइन, या क्रिएटिव आर्ट्स की दुनिया में अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं, तो जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मुंबई (JD Institute of Fashion Technology, Mumbai) आपके लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। भारत के अग्रणी डिजाइन संस्थानों में से एक, जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने पिछले तीन दशकों से हजारों छात्रों के सपनों को नई उड़ान दी है। 1988 में अपनी स्थापना के बाद से ही यह संस्थान रचनात्मकता, नवाचार और उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है।
जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मुंबई को ही क्यों चुनें?
1. अनुभवी फैकल्टी: इस संस्थान में इंडस्ट्री के अनुभवी प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव लीडर्स से सीखने का मौका मिलता है। यहां पढ़ाने वाले फैकल्टी सदस्य फैशन इंडस्ट्री के विशेषज्ञ हैं, जो छात्रों को न सिर्फ टेक्निकल स्किल्स बल्कि इंडस्ट्री की इनसाइट्स से भी परिचित कराते हैं।
2. इंटरनेशनल एक्सपोज़र: यहां छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाओं, सेमिनार्स और फैशन शो में भागीदारी का अवसर प्राप्त होता है। जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मुंबई की दुनिया भर के संस्थानों और संगठनों के साथ साझेदारी है, जिससे छात्रों को इंटरनेशनल वर्कशॉप्स, एक्सचेंज प्रोग्राम्स और ग्लोबल एक्सपोजर या कहें ग्लोबल नेटवर्किंग के अवसर मिलते हैं।
3. इनोवेटिव कोर्सेस: इस संस्थान में फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, ज्वेलरी डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइन, इवेंट मैनेजमेंट और फैशन कम्युनिकेशन जैसे आधुनिक और मांग में रहने वाले क्षेत्रों में पेशेवर डिग्री और डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मुंबई का कोर्स करिकुलम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है यानी यहां छात्रों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन हासिल होता है।
4. इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सपोर्ट: जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मुंबई अपने छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित ब्रांड्स, नामी डिजाइन हाउस और कंपनियों में इंटर्नशिप और जॉब प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करता है। इससे उन्हें अपने करियर को सफलता के साथ आगे ले जाने में मदद मिलती है। 99 प्रतिशत से अधिक छात्रों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के साथ यह संस्थान छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
5. क्रिएटिव एनवायरनमेंट: यहां अध्ययन करने वाले छात्रों को आधुनिक लैब्स, स्टूडियोज़ और लाइब्रेरी के साथ एक प्रेरणादायक माहौल मिलता है। और साथ ही उनकी क्रिएटिविटी को मिलता है प्लेटफॉर्म भी।
6. इवेंट और पहचान: जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा हर साल आयोजित होने वाले जेडी डिज़ाइन अवार्ड्स (JD Design Awards) जैसे इवेंट्स छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर देते हैं, जहाँ इंडस्ट्री के बड़े नाम भी शिरकत करते हैं। दरअसल, JD Design Awards एक भव्य और प्रेरणादायक आयोजन है, जो नवोदित डिज़ाइनर्स की रचनात्मकता और नवीन सोच को मंच प्रदान करता है। इस इवेंट में छात्र अपने फैशन, इंटीरियर, और ज्वेलरी डिज़ाइन प्रोजेक्ट्स को पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। यह मंच न सिर्फ युवा प्रतिभाओं को इंडस्ट्री से जोड़ता है, बल्कि उन्हें प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने का आत्मविश्वास भी देता है।
उपलब्ध कोर्स (डिग्री, डिप्लोमा एवं शार्ट कोर्सेस)
– फैशन डिजाइनिंग
– इंटीरियर डिजाइनिंग
– फैशन कम्युनिकेशन
– ज्वेलरी डिजाइनिंग
– ग्राफिक डिजाइन
– इवेंट मैनेजमेंट
– मेकअप और स्टाइलिंग कोर्सेस
जेडी इंस्टिट्यूटऑफ फैशन टेक्नोलॉजी का विज़न
“इमेजिन, इनोवेट, इन्स्पायर”— जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी का मानना है कि हर छात्र के भीतर एक अद्वितीय रचनात्मकता होती है जिसे सही मार्गदर्शन और प्लेटफॉर्म मिलते ही वह और चमकने लगता है। यहाँ केवल एक कोर्स नहीं सिखाया जाता, बल्कि सोचने का एक नया नजरिया और ग्लोबल स्तर पर काम करने का आत्मविश्वास दिया जाता है।
प्रवेश जारी है
जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के साथ अपने रचनात्मक सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं। अगर आप भी अपने जुनून को प्रोफेशन में बदलना चाहते हैं, तो आज ही जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में आवेदन करें और अपनी क्रिएटिव जर्नी की शुरुआत करें। आप भी कल को इंडस्ट्री के चमकते सितारे बन सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट www.jdinstituteoffashiontechnology.com पर विज़िट करें।




Add comment