
भारत में ज़्यादातर छात्र 12वीं के बाद इस दुविधा में रहते हैं कि अब आगे क्या करें। कुछ ने 9वीं-10वीं में ही तय कर लिया होता है कि उन्हें इंजीनियर बनना है या डॉक्टर, लेकिन हर स्टूडेंट ऐसा नहीं सोचता। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो अब भी सही करियर ऑप्शन की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक शानदार और ग्लोबल करियर विकल्प है—फैशन डिजाइनिंग।
फैशन डिजाइन केवल कपड़े बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक आर्ट है जो कपड़े, एक्सेसरीज़, ज्वेलरी, फुटवियर और बैग्स जैसे तमाम क्षेत्रों में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में स्टूडेंट्स अपनी रुचि के अनुसार स्पेशलाइज़ेशन चुन सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्किल्स डेवलप कर सकते हैं।
अगर आप 12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं फैशन डिजाइनिंग के लिए टॉप-4 देश, जहां शिक्षा के साथ-साथ करियर के भी शानदार मौके मिलते हैं:
अमेरिका – फैशन की ग्लोबल लैब
न्यूयॉर्क को विश्व की फैशन राजधानी माना जाता है। भारत से कई छात्र अमेरिका के कॉलेजों में फैशन डिजाइन कोर्स करने जाते हैं। यहां Adidas, Gap, Carhartt, Madewell, American Eagle, और Tommy Hilfiger जैसी टॉप ब्रांड्स मौजूद हैं। स्टूडेंट्स को यहां इंटर्नशिप और फुल टाइम जॉब के बेहतरीन मौके मिलते हैं।
इटली – फैशन की आत्मा
Prada, Fendi, Gucci, Armani, D&G जैसी कंपनियों का घर—इटली। यह देश फैशन और लक्ज़री ब्रांड्स का हब है। भारतीय छात्र यहां के यूनिवर्सिटीज़ में ब्रांड मैनेजमेंट और फैशन के अन्य कोर्सेस में दाखिला लेकर आगे चलकर बड़ी कंपनियों में काम कर सकते हैं। इटली में पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम जॉब के भी अच्छे विकल्प हैं।
लंदन, ब्रिटेन – जहां डिज़ाइन्स जन्म लेते हैं
लंदन को क्रिएटिव फैशन का केंद्र कहा जाता है। यहां Burberry, Marks & Spencer, Victoria Beckham जैसी बड़ी कंपनियां हैं। स्टूडेंट्स को लंदन में फैशन डिजाइन कोर्स के दौरान प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के अच्छे अवसर मिलते हैं।
फ्रांस – फैशन का शाही ताज
पेरिस को भला कौन नहीं जानता! Chanel, Dior, Hermes, Saint Laurent, Balmain जैसे राजसी ब्रांड्स यहीं से आते हैं। फ्रांस में 20 से ज़्यादा यूनिवर्सिटीज़ में फैशन डिजाइनिंग कोर्स उपलब्ध हैं। यहां पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप और नौकरी के भी जबरदस्त मौके मौजूद हैं।
अगर आप क्रिएटिव हैं, ट्रेंड्स को फॉलो करना पसंद करते हैं और ग्लोबल करियर की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं, तो फैशन डिजाइनिंग आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।




Add comment