
आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) ने UCEED 2026 (Undergraduate Common Entrance Examination for Design) और CEED 2026 (Common Entrance Examination for Design) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोर्टल 1 अक्तूबर 2025 की शाम 5 बजे से लाइव है। उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
जो उम्मीदवार समय पर आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 1 से 7 नवंबर 2025 तक लेट फीस 500 के साथ आवेदन कर सकते हैं। दोनों परीक्षाएं 18 जनवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होंगी।
योग्यता
UCEED 2026: 12वीं (किसी भी स्ट्रीम – साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स) 2025 में पास कर चुके या 2026 में पहली बार परीक्षा देने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
CEED 2026: 10+2 के बाद 3 वर्षीय स्नातक डिग्री/डिप्लोमा/परास्नातक कर रहे उम्मीदवार या जुलाई 2026 तक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले छात्र पात्र होंगे। इसके अलावा, GD Arts Diploma (10+5) जुलाई 2026 तक पूरा करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे (निर्धारित फॉर्मेट में):
– हाल का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (चेहरा स्पष्ट और पिछले 6 महीनों के भीतर खींचा गया, केवल JPEG/.jpg में स्वीकार्य)।
– हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (सफेद कागज पर, केवल JPEG में)।
– शैक्षिक प्रमाणपत्र – जैसे एसएससी/10वीं का प्रमाणपत्र, पासपोर्ट या जन्म प्रमाणपत्र (PDF में)।
– 2025 में दी गई योग्यता परीक्षा का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो, PDF में)।
– 2026 में XIIवीं परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए स्कूल/कॉलेज प्राचार्य द्वारा जारी प्रमाणपत्र (Appendix 1, PDF में)।
– नाम परिवर्तन की स्थिति में सरकारी नोटिफिकेशन।
– आरक्षण श्रेणी के प्रमाणपत्र – OBC, EWS, SC, ST या PwD उम्मीदवारों के लिए संबंधित प्रमाणपत्र।
– डिस्लेक्सिया वाले उम्मीदवारों को FORM-DYSLEXIC 1 और 2 अपलोड करना होगा (PwD सर्टिफिकेट के स्थान पर)।
– PwD उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय/सुविधा के लिए अनुरोध पत्र भी अपलोड करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
आयोजन तिथि और समय
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ 01 अक्तूबर 2025, शाम 5 बजे
अंतिम तिथि (बिना लेट फीस) 31 अक्तूबर 2025, रात 11:55 बजे
अंतिम तिथि (₹500 लेट फीस के साथ) 7 नवंबर 2025, शाम 5 बजे
परीक्षा की तिथि 18 जनवरी 2026
पंजीकरण शुल्क
भारतीय नागरिकों के लिए:
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार: ₹4,000
महिला/SC/ST/PwD उम्मीदवार: ₹2,000
विदेशी नागरिकों के लिए:
4 मार्च 2021 से पहले जारी OCI/PIO कार्डधारक महिला और PwD उम्मीदवार: ₹2,000
अन्य विदेशी उम्मीदवार (इस श्रेणी के): ₹4,000
4 मार्च 2021 के बाद जारी OCI/PIO कार्डधारक:
SAARC देशों के उम्मीदवार: 200 USD
Non-SAARC देशों के उम्मीदवार: 250 USD
प्रवेश प्रक्रिया
UCEED: देश के प्रमुख IITs में BDes (बैचलर ऑफ डिजाइन) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
CEED: MDes (मास्टर ऑफ डिज़ाइन) और PhD प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए आयोजित होता है।
आवेदन प्रक्रिया
1. आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in या ceed.iitb.ac.in पर जाएं।
2. व्यक्तिगत विवरण भरकर नया खाता बनाएं।
3. आवेदन पत्र में शैक्षिक, व्यक्तिगत और संपर्क विवरण दर्ज करें।
4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
5. ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
6. आवेदन की पुष्टि पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
UCEED 2026 और CEED 2026 के लिए समय पर पंजीकरण करने और सभी जरूरी दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करने की सलाह दी जाती है।




Add comment