Edinbox Hindi
cbse-launches-new-initiative-artificial-intelligence-to-be-taught-from-class-3

भारत में डिज़ाइन शिक्षा का बदलता परिदृश्य: क्लासरूम से आगे बढ़ता अनुभव और मेंटरशिप का महत्व

The Changing Landscape of Design Education in India: The Importance of Experience and Mentorship Beyond the Classroom

भारत में डिज़ाइन शिक्षा (Design Education) आज केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रही है। अब देश के श्रेष्ठ संस्थान और मेंटर्स विद्यार्थियों के व्यक्तिगत और पेशेवर विकास में उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहे हैं। यह बदलाव न केवल शिक्षा की पद्धति में, बल्कि छात्रों के सोचने और काम करने के तरीके में भी स्पष्ट दिखाई देता है।

उद्देश्य तय करना और दिशा बनाना

डिज़ाइन शिक्षा का पहला चरण है — उद्देश्य को स्पष्ट करना और सही दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त करना। संस्थान छात्रों को उनके रुचि क्षेत्र (Specialization) चुनने, सही कोर्स तय करने और एक मजबूत पोर्टफोलियो (Portfolio) बनाने के लिए निरंतर मेंटर्शिप (Mentorship) प्रदान करते हैं। यह पोर्टफोलियो उनके व्यक्तिगत सफर और सीख को दर्शाता है।

प्रायोगिक अनुभव और उद्योग से जुड़ाव

छात्रों को ऐसे कॉलेजों की तलाश करनी चाहिए जो केवल क्लासरूम लेक्चर तक सीमित न हों, बल्कि एक्सपीरियेंशियल लर्निंग (Experiential Learning) के अवसर प्रदान करें, जैसे- इंटर्नशिप्स, लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, डिज़ाइन फर्म्स के साथ सहकार्य (Co-working), कोलैबोरेटिव स्टूडियोस आदि। ऐसे अनुभव छात्रों को वास्तविक समस्याओं और उनके व्यावहारिक समाधान से रूबरू कराते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और कौशल दोनों बढ़ता है।

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन (WUD): शिक्षा और अनुभव का संगम

WUD (World University of Design) उन अग्रणी संस्थानों में से है जो शीर्ष डिज़ाइन कंपनियों और क्रिएटिव एंटरप्राइज़ेज़ के साथ साझेदारी में काम करता है।

यहाँ छात्रों को न केवल मजबूत अकादमिक शिक्षा दी जाती है, बल्कि समर इंटर्नशिप्स, कम्पेटिटिव प्लेसमेंट्स और अलुमनाई नेटवर्किंग (Alumni Networking) के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव और इंडस्ट्री एक्सपोज़र भी मिलता है। इन अवसरों से छात्र अधिक मार्केट-रेडी (Market Ready) और आत्मनिर्भर बनते हैं।

समग्र मेंटरशिप और पोर्टफोलियो गाइडेंस

WUD में मेंटरशिप बहुआयामी (Multi-Dimensional) है — यहाँ अनुभवी फैकल्टी, उद्योग विशेषज्ञों और अलुमनाई नेटवर्क के सहयोग से छात्रों को मार्गदर्शन मिलता है।

यह मार्गदर्शन केवल तकनीकी कौशल तक सीमित नहीं होता, बल्कि क्रिटिकल थिंकिंग (Critical Thinking), क्रिएटिव प्रॉब्लम-सॉल्विंग (Creative Problem Solving) और कैरियर प्लानिंग (Career Planning) पर भी केंद्रित होता है। फैकल्टी और इंडस्ट्री मेंटर्स छात्रों को मजबूत पोर्टफोलियो बनाने और अपनी विशिष्ट पहचान विकसित करने में मदद करते हैं।

नवाचार और उद्यमिता के अवसर

WUD में विशेष पहल IDEAHATCH के माध्यम से छात्रों को उद्यमिता (Entrepreneurship) के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह प्लेटफ़ॉर्म वन-ऑन-वन एक्सपर्ट मेंटरशिप, इनोवेशन लैब्स में प्रशिक्षण, आइडिया डेवलपमेंट और पेटेंटिंग के अवसर, और स्टार्टअप सेटअप में सहयोग प्रदान करता है। इससे युवा डिज़ाइनर्स न केवल जॉब सीकर्स बल्कि डिज़ाइन उद्यमी (Design Entrepreneurs) भी बनते हैं।

सहयोग और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला वातावरण

ऐसे संस्थान जो इन्फ्रास्ट्रक्चर, क्रिएटिव लैब्स, इंडस्ट्री पार्टनरशिप और अलुमनाई नेटवर्क में निवेश करते हैं, छात्रों को एक सुरक्षित और प्रोत्साहनकारी स्पेस प्रदान करते हैं। यह वातावरण उन्हें स्वतंत्र विचारक, नवोन्मेषी डिज़ाइनर और प्रोफेशनल लीडर बनने में मदद करता है।

एक समग्र और प्रेरणादायक डिज़ाइन शिक्षा के लिए मेंटर्शिप और संस्थागत सहयोग अत्यंत आवश्यक हैं। छात्रों को ऐसे कॉलेज चुनने चाहिए जो उन्हें वास्तविक दुनिया का अनुभव, सहयोगात्मक शिक्षा और व्यक्तिगत व करियर विकास के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करें— जैसा कि अग्रणी संस्थान वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन (WUD) में देखने को मिलता है। 

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed