Edinbox Hindi

ये हैं भारत में फोरेंसिक साइंस के टॉप 10 संस्थान

भारत में फोरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाले लगभग 200 से ज्यादा  कॉलेज हैं, जिनमें से 140 से ज्यादा प्राइवेट कॉलेज हैं और 50 से अधिक सरकारी कॉलेज। फोरेंसिक साइंस की पढ़ाई की पेशकश करने वाले कॉलेजों में एडमिशन के लिए सीयूईटी, जेईई मेन, गेट, यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, AIFSET जैसी प्रवेश परीक्षायें होती हैं। यहाँ देश के टॉप 10 फोरेंसिक साइंस कॉलेजों पर डालते हैं एक नज़र:

1. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना 1916 में हुई है। यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है और इसे UGC द्वारा मान्यता प्राप्त है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा ‘A’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने कई सारे विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग किया है जिससे अमेरिका, यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका जैसे देशों से बड़ी संख्या में छात्र यहां पढाई करने के लिए आते हैं। यह विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर के पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

2. दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1922 में हुई है। दिल्ली विश्वविद्यालय को UCG द्वारा ‘उत्कृष्टता संस्थान’ के रूप में मान्यता मिली है। यह देश के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। इस विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा की शिक्षा मिलती है। दिल्ली विश्वविद्यालय को NIRF रैंकिंग 2024 में ‘ विश्वविद्यालय’ श्रेणी के तहत 6वां स्थान मिला है। यह विश्वविद्यालय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त है।

3. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना 1920 में एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय के रूप में की गई थी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UCG) द्वारा अनुमोदित हैं। इस विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा A+ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को NIRF की 2024 रैंकिंग में विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 8वा स्थान दिया गया है। इस विश्वविद्यालय में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग की शिक्षा दी जाती है। 

4. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की स्थापना 2005 में हुई है। यह पंजाब के जालंधर में स्थित एक प्राइवेट विश्वविद्यालय है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को UGC, UGC-DEB, NCTE, PCI, BCI, COA, PSCAE, ITPI, AICTE द्वारा अनुमोदित किया गया है। इस विश्वविद्यालय को ICAR और NAAC द्वारा A++ ग्रेड मान्यता मिली है। यह विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य में छात्रों को यूजी, पीजी, डिप्लोमा, पीएचडी और अन्य कोर्स प्रदान करता है।

5. एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा की स्थापना 2005 में हुई है। यह विश्वविद्यालय ISO प्रमाणित है और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय संघ का सदस्य है। यह विश्वविद्यालय कला, वाणिज्य, विज्ञान, डिजाइन, प्रबंधन, शिक्षा, कानून और बाकी धाराओं में स्टूडेंट्स को यूजी, पीजी, डिप्लोमा और अन्य पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इस विश्वविद्यालय को यूजीसी, एआईसीटीई, एआईयू, एसीयू, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, डीआईएसआर द्वारा मान्यता प्राप्त है।

6. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्थापना 2012 में हुई है। यह एक प्राइवेट विश्वविद्यालय है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को NBA द्वारा मान्यता प्राप्त है और NAAC द्वारा ए+ ग्रेड मिला है। इस विश्वविद्यालय के सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और एमबीए कार्यक्रमों के लिए NBA द्वारा मान्यता मिली है। इस विश्वविद्यालय में बीटेक, एमटेक, एमबीए, बीबीए, बीकॉम, एमएससी और एमसीए के पाठ्यक्रम पढ़ाये जाते हैं।

7. पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना 1982 में हुई है। इस विश्वविद्यालय को PUCHD के नाम से जाना जाता है। यह विश्वविद्यालय केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालय है। पंजाब विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा ‘A++’ ग्रेड की मान्यता दी गई है। यह विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर के पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसमें बीएससी, बीटेक, बीए, एमए, एमएससी, एमटेक और पीएचडी शामिल हैं, जो विभिन्न धाराओं जैसे व्यवसाय और प्रबंधन अध्ययन, लेखा और वाणिज्य, कला, इंजीनियरिंग, मानविकी आदि में पेश किए जाते हैं।

8. सेज यूनिवर्सिटी (SAGE University) भोपाल की स्थापना 2020 में हुई है। यह एक प्राइवेट विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय अपने 15 अध्ययन विद्यालयों के माध्यम से, प्रबंधन, इंजीनियरिंग और विभिन्न अन्य धाराओं में छात्रों को UG, PG, एकीकृत और PhD पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यह विश्वविद्यालय श्री अग्रवाल एजुकेशनल पब्लिक ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता है। सेज यूनिवर्सिटी में ऑडिटोरियम, कैफ़ेटेरिया, डिज़ाइन स्टूडियो और ड्राइंग लैब, लाइब्रेरी, IT लैब, परिवहन और बहुत कुछ है।

9. उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की स्थापना 2005 में हुई थी। यह देहरादून में स्थित है। इस कॉलेज को यूजीसी, बीसीआई और पीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस कॉलेज को एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित किया गया है और एनएएसी ए+ ग्रेड से मान्यता मिली है। यह विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग, कानून, प्रबंधन, नर्सिंग, पैरामेडिकल, विज्ञान और अन्य जैसे विभिन्न धाराओं में यूजी, पीजी और अन्य स्तर के कार्यक्रम प्रदान करता है।

10. भारथिअर विश्वविद्यालय, कोयंबटूर की स्थापना 1982 में हुई है। इस यूनिवर्सिटी को NAAC द्वारा A++ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है और इसे UGC द्वारा अनुमोदित किया गया है। यह यूनिवर्सिटी कला और मानविकी, प्रबंधन, विज्ञान, इंजीनियरिंग, शिक्षा, पत्रकारिता और अन्य जैसे विभिन्न स्ट्रीम में छात्रों को यूजी, पीजी, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करता है। NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार 44वां स्थान मिला है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed