Edinbox Hindi

सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने क्यों कहा, आने वाले समय में बंद हो जाएंगे ऑफलाइन कोचिंग संस्थान  

सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार का कहना है कि ऑनलाइन क्लासेस में बहुत प्रयोग होने बाकी हैं। ये और दिलचस्प बनेंगी। दूर बैठे बच्चे भी सीख सकेंगे, तब ऑफलाइन कोचिंग संस्थान आने वाले समय में बंद हो जाएंगे। वे हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं पर 99% प्रयोग नहीं हुए हैं। अगले साल तक हम भी ऑनलाइन माध्यम से घर-घर पहुंच बनाकर छात्रों को पढ़ाएंगे। आने वाले समय में हर छात्र को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अच्छी शिक्षा मिल पाएगी। 

आनंद कुमार ने अभिभावकों के लिए कहा कि उन्हें बच्चों पर अनावश्क दबाव नहीं डालना चाहिए, बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने का मौका देना चाहिए। कुमार ने कहा हर माता-पिता अपने अधूरे सपनों को बच्चों के द्वारा पूरा होता देखना चाहते हैं और बच्चे बेचारे दबाव में आ जाते हैं। समाज का प्रभाव कहीं न कहीं उन बच्चों पर डायरेक्ट-इनडायरेक्ट आता है। बच्चे न चाहते हुए भी वह करने के लिए मजबूर होते हैं, जिसे करने में उनकी रुचि भी नहीं होती। इसलिए जरूरी है कि उन्हें उनकी प्रतिभा, रुचि का क्षेत्र पहचानने का मौका देना चाहिए।

आनंद कुमार ने कहा कि एक अच्छा टीचर रिजल्ट के लिए नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत के लिए अपने स्टूडेंट को बधाई और बढ़ावा देता है। हर माता-पिता अपने अधूरे सपने को बच्चों के आंखों से पूरा होते देखना चाहते हैं। समाज की ओर से भी बच्चे के दिमाग पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। बच्चा बिना मर्जी के लिए पढ़ाई करने के लिए मजबूर हो जाता है।

पिछले दिनों दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे के बाद भी सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा था कि 15 साल के अंदर 90 फीसदी ऑफलाइन कोचिंग सेंटर बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा था, “अभी ऑनलाइन कक्षाओं के क्षेत्र में केवल एक प्रतिशत प्रयोग हुए हैं। अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ ऑनलाइन कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जाना बाकी है। अगर शिक्षकों का कोई समर्पित समूह ऐसी सामग्री तैयार करता है, तो छात्र अपने घर बैठे ऑनलाइन कक्षाएं कर सकते हैं और उन्हें ऑफ़लाइन कक्षाओं की तुलना में बहुत अधिक लाभ होगा।”

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed