Edinbox Hindi

महाकुम्भ की यादगार निशानी का माध्यम बनेगा एआई चैटबॉट

आप दुनिया के किसी कोने में हों, महाकुम्भ की यादगार निशानी पुरस्कार के तौर पर पा सकते हैं। यह सुविधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डिजिटल महाकुम्भ के विजन के जरिए पूरी दुनिया को मिलने जा रही है। महाकुम्भ में अपनी तरह के पहले अभिनव प्रयोग के रूप में एआई जेनरेटिव चैटबॉट की हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए किया जा रहा है। इसमें क्यूआर स्कैन करते ही अपनी फोटो सहित महाकुम्भ का प्रमाण पत्र मिलेगा, जिसे प्रिंटेड कॉपी के तौर पर सहेज कर रख भी सकते हैं। सबसे जरूरी बात ये है कि महाकुम्भ के हर इवेंट और हर मेगा प्रोग्राम की पूरी डिटेल इसी एआई चैटबॉट पर मौजूद रहेगी। 

पीएम के डिजिटल महाकुम्भ के विजन को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महाकुम्भ को दिव्य, नव्य और भव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग के साथ साथ मेला के अधिकारी और महाकुम्भनगर की पुलिस मिलकर पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल महाकुम्भ के विजन पर आगे बढ़कर काम कर रही है।

ऐसा पहली बार हो रहा है, जब डिजिटलीकरण को इतना ज्यादा फ्लो मिल रहा है। एआई चैट बॉट के जरिए महाकुम्भ की यादगार निशानी देश दुनिया के श्रद्धालुओं को मिलने जा रही है। इसके लिए लिंक (https://chatbot.kumbh.up.gov.in) पर जाना होगा। या फिर इसका क्यूआर स्कैन करके अपनी फोटो सहित महाकुम्भ का प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं। सीएम योगी के निर्देश पर देश के कोने कोने में एआई चैट बॉट का प्रचार किया जा रहा है। देश दुनिया में इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया के जरिए डिजिटली प्रमोशन किया जा रहा है। साथ ही एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर एआई चैट बॉट का ट्रेंड अचानक बढ़ गया है।

महाकुम्भ में एआई जेनरेटिव चैटबॉट की हाईटेक टेक्नोलॉजी के जरिए इस तरह का पहला प्रयोग किया जा रहा है, जो महाकुंभ के लिए रोमांचित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर बनाया गया है। एआई जेनरेटिव चैटबॉट आपको दुनिया के किसी भी कोने से महाकुम्भ नगर तक सुरक्षित पहुंचाने में सक्षम है। साथ ही खाना, लॉकर, वॉशरूम, चेंजिंग रूम सहित सभी जरूरी जानकारी एआई चैट बॉट पलक झपकते बताएगा।

हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, उर्दू 11 भाषाओं में करेगा यह आपकी मदद करेगा। एआई चैटबॉट की विशेषता यह है कि इसमेंं बोलकर या लिखकर अपने सवाल आप पूछ सकते हैं। साथ ही, जवाब को अपनी भाषा में सुन भी सकते हैं। यह समस्याओं के निराकरण के साथ ही व्यक्तिगत जुड़ाव व अनुभव प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी साबित हो रहा है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed