
गूगल ने कुछ फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं। इन कोर्सेज को करने के लिए न तो ज्यादा समय की जरूरत होती है और न ही किसी विशेष डिग्री या अनुभव की। इन कोर्सेज के जरिये आपको पायधन की बारीकियां, कार्यस्थल पर काम करने के तरीके, डिजिटल मार्केटिग तथा ई-कॉमर्स के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की विभिन्न तरकीबों को जानने का मौका मिलेगा।
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
गूगल का यह कोर्स प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में करिअर बनाने वाले छात्रों के लिए अधिक उपयोगी है। इस कोर्स के दौरान गूगल के विशेषज्ञ आपको एआई का प्रशिक्षण देकर इसकी अवधारणाओं से परिचित करवाएंगे। इसके अलावा, आप प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए जरूरी कौशल, प्रभावी प्रोजेक्ट डॉक्यूमेंटेशन बनाने का तरीका, एजाइल प्रोजेक्ट और रकम ईवेंट के गुण भी सीख पाएंगे। लिंक tinyurl.com/53/37xjm के जरिये आप इस कोर्स में आवेदन कर सकते हैं।
आईटी ऑटोमेशन विध पायधन
गुगल के छह महीने के इस कोर्स में प्रोग्रामिंग भाषा पायचन पर कैश कोर्स, ऑपरेटिंग सिस्टम के साध बातचीत करने के लिए पायथन का उपयोग, गिट और गिटहब का परिचय, ट्रबलशूटिंग और डिबगिंग तकनीके जैसे विषय शामिल हैं। कोर्स के बाद आप पायथन स्क्रिप्ट लिखकर कार्यों को संचालित करने, क्लाउड मशीनों और वर्चुअल मशीनों का प्रबंधन करने तथा विभिन्न आईटी समस्याओं को आसानी से हल करने में सक्षम होंगे। आप इस लिंक tinyurl.com/4eknm7p6 के जरिये कोर्स में शामिल हो सकते हैं।
वर्कस्पेस एडमिनिस्ट्रेटर
पहली नौकरी कर रहे या शुरुआत करने वाले पेशेवरों के लिए यह कोर्स बेहद कारगर है। यह कोर्स आपको कार्यस्थल पर अपने शुरुआती दिनों को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए तैयार करेगा। कोर्स में आपको वर्कस्पेस, वर्कस्पेस की सुरक्षा और वर्कस्पेस के मेल को प्रबंधित करना सिखाया जाएगा। कोर्स की अवधि एक माह है। कोर्स का लिंक tinyurl.com/2pikacc है।
डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स
इस कोर्स में आप केनवा, कॉन्स्टेंट कॉन्टैक्ट, गूगल विज्ञापन, छूटसूट, हचस्पॉट, मेलचिम्म, शॉपिफाई और ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म का बेहतर तरीके से उपयोग करना सीखेंगे। यह कोर्स डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स स्टोर बनाने तथा ऑनलाइन प्रदर्शन का विश्लेषण करने जैसे डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स की बारीकियों से परिचित करवाएगा। आप लिंक tinyurl.com/zetebkht के जरिये कोर्स में आवेदन कर सकते हैं।




Add comment