Edinbox Hindi

टॉप 13 AI कोर्सेज जो आपको दिला सकते हैं हाई-पेइंग जॉब

दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल चर्चा का प्रमुख विषय बन चुका है। पहले टेक्नोलॉजी सेक्टर में ही AI का इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन अब यह बिजनेस और हेल्थकेयर सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी अपनी पैठ बना चुका है। हाल ही में जारी हुई फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि केवल AI की बुनियादी जानकारी होना अब काफी नहीं है, खासकर टेक सेक्टर की जॉब्स में। अगर किसी को अच्छी सैलरी पाना है या करियर में आगे बढ़ना है, तो उसे AI टूल्स में महारत हासिल करनी होगी।

AI की वजह से हर उद्योग में बदलाव हो रहा है, और इसी कारण AI टूल्स के एक्सपर्ट्स की डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि कौन से AI कोर्स हैं, जिन्हें करने के बाद आपको अच्छी सैलरी वाली नौकरियां मिल सकती हैं? फोर्ब्स ने 13 स्पेशलाइज्ड AI कोर्सेज की एक लिस्ट जारी की है, जो किसी भी टेक पेशेवर की मार्केट वैल्यू को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ये 13 AI कोर्स कौन से हैं और इन्हें कौन सी ऑर्गेनाइजेशन करा रही हैं।

हाई-पेइंग जॉब्स के लिए 13 टॉप AI कोर्सेज
फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल इन 13 AI कोर्सेज में से कुछ कोर्स फ्री हैं, जबकि कुछ के लिए फीस भरनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं ये कोर्सेज कौन से हैं:
1. Neural Networks (गूगल फॉर डेवलपर्स)
2. Introduction to Computer Vision and Image Processing (कोर्सेरा)
3. Machine Learning Crash Course (गूगल फॉर डेवलपर्स)
4. Intro to PyTorch and Neural Networks (कोडकेडमी)
5. Machine Learning Specialization (एंड्रूयू एनजी)
6. Applied Machine Learning in Python (कोर्सेरा)
7. Deep Learning Lecture Series 2020 (डीपमाइंड एंड यूसीएल)
8. Explore Text-to-Speech Using Generative AI (IBM स्किल्सबिल्ड)
9. Build Your First Chatbot (IBM स्किल्सबिल्ड)
10. Use Generative AI for Software Development (IBM स्किल्सबिल्ड)
11. IBM Granite Models for Software Development (IBM स्किल्सबिल्ड)
12. Classifying Data Using Open Source LLMs (IBM स्किल्सबिल्ड)
13.Summarizing Data Using IBM Granite (IBM स्किल्सबिल्ड)

फोर्ब्स का कहना है कि इन कोर्सेज का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आपको पहले अपना लक्ष्य स्पष्ट करना होगा। सबसे पहले, आपको अपनी वर्तमान जॉब में आवश्यक कार्यों की पहचान करनी होगी। फिर आपको यह समझना होगा कि AI कैसे आपकी प्रोडक्टिविटी और एफिशिएंसी को बढ़ा सकता है। इस योजना से आपकी AI लर्निंग यात्रा आपके करियर के विकास की ओर अग्रसर होगी।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed