Edinbox Hindi

अमेरिका में करोड़ों की नौकरी छोड़ी, अब हजारों छात्रों को बना रहे हैं ग्लोबल ग्रेजुएट्स

एक छोटे से कस्बे से निकलकर लाखों छात्रों के भविष्य को आकार देने की इस कहानी के हीरो हैं अंकित मेहरा, जो आज GyanDhan Financial Services Pvt Ltd के को-फाउंडर और सीईओ हैं। बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर में एक सिल्क कारोबारी परिवार में जन्मे अंकित ने IIT कानपुर से इंजीनियरिंग की और फिर अमेरिका की हाई-सैलेरी जॉब छोड़कर भारत लौट आए।

बचपन से मेधावी, अमेरिका तक का सफर
अंकित ने 2001 में भागलपुर के सेंट जोसेफ स्कूल से 10वीं और फिर DPS आरकेपुरम, दिल्ली से 12वीं की पढ़ाई की। JEE में सफलता के बाद IIT कानपुर से 2007 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। कैंपस प्लेसमेंट में ही उनका चयन अमेरिकी बैंक Capital One में हुआ, लेकिन H1B वीज़ा न मिलने के कारण भारत से ही एक साल अमेरिकी सैलरी पर काम किया।

फिर अमेरिका और MBA का सपना
2010 में आखिरकार अमेरिका गए, लेकिन वहां रहते हुए उन्हें एहसास हुआ कि MBA करना चाहिए। 2013 में स्पेन की IESE Business School से MBA किया और वहीं उनकी मुलाकात प्रियंका जैन से हुई, जो बाद में उनकी जीवनसाथी बनीं। इस दौरान Credit Suisse जैसे ग्लोबल बैंक में इनवेस्टमेंट बैंकिंग का अनुभव भी मिला।

स्टार्टअप इंडिया का सपना, भारत में साकार
MBA के दौरान भारत में बढ़ते Startup Ecosystem से प्रभावित होकर 2015 में भारत लौटने का फैसला लिया। मई 2015 में दोस्त के साथ मिलकर GyanDhan की शुरुआत की—एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो विदेश में पढ़ाई के इच्छुक लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को एजुकेशन लोन दिलाने में मदद करता है।

करोड़ों का पैकेज छोड़ा, हजारों को दी उड़ान
शुरू में देश के प्रमुख बैंकों जैसे SBI, BOB, Axis Bank आदि के साथ साझेदारी की।2021 में GyanDhan को RBI से NBFC लाइसेंस मिल गया, जिससे कंपनी खुद भी लोन देने लगी। आज तक 4500+ छात्रों को विदेश में पढ़ने के लिए लोन दिला चुकी है यह कंपनी।

अब एक सफल प्रोफेशनल और फैमिली मैन
2016 में प्रियंका से शादी की, जो फिलहाल Philips में सीनियर पोजिशन पर कार्यरत हैं। दोनों की एक बेटी आर्या है और साथ में वे भारत के एजुकेशन फाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव ला रहे हैं।

Google पर सर्च होता है: “Is GyanDhan Government or Private?” — ये है उनकी सफलता का प्रमाण।

आपका जन्म कहां हुआ, ये मायने नहीं रखता। अगर सोच बड़ी हो, तो गांव से ग्लोबल तक की उड़ान संभव है।

अगर आप विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन की तलाश में हैं, तो GyanDhan आज एक भरोसेमंद नाम बन चुका है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed