Edinbox Hindi

इंस्टाग्राम स्क्रॉलिंग छोड़ें और AI से जुड़ें- Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास की सलाह

जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वैश्विक उद्योगों को तेजी से बदल रहा है, Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास ने युवाओं से अपील की है कि वे इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बेवजह स्क्रॉलिंग करने की आदत छोड़ें और AI टूल्स के साथ सक्रिय रूप से जुड़ें।

श्रीनिवास ने यह बात एक इंटरव्यू में कही, जो मैथ्यू बर्मन (AI केंद्रित लोकप्रिय यूट्यूब चैनल के संस्थापक और सीरियल आंत्रप्रेन्योर) द्वारा लिया गया था।

श्रीनिवास ने चेतावनी दी कि जो लोग AI को अपनाने में पीछे रह जाएंगे, वे भविष्य के जॉब मार्केट से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग AI सिस्टम्स के इस्तेमाल में सबसे आगे होंगे, उनकी नौकरियों की संभावनाएं कहीं ज्यादा होंगी, बनिस्बत उन लोगों के जो इससे दूरी बनाए रखेंगे।” उन्होंने इस बदलाव को “निश्चित” (guaranteed) बताया।

उनकी यह टिप्पणी टेक इंडस्ट्री में पहले से ही मौजूद व्यापक चिंताओं की पुष्टि करती है। अन्य दिग्गज, जैसे कि Anthropic के CEO डारियो अमोडेई, ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले पांच वर्षों में AI आधे से ज्यादा वाइट-कॉलर एंट्री-लेवल नौकरियों की जगह ले सकता है। AI के अग्रदूत ज्योफ्री हिंटन ने चेतावनी दी है कि AI से “सामान्य बौद्धिक कार्य” भी खतरे में आ सकते हैं।

हालांकि, दूसरी ओर कुछ टेक लीडर्स जैसे Nvidia के CEO जेनसन हुआंग AI को एक रचनात्मक और परिवर्तक शक्ति के रूप में देखते हैं, जो केवल नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि नए अवसर भी पैदा करेगा।

श्रीनिवास ने स्वीकार किया कि AI में हो रहे तेज़ बदलाव वाकई में डराने वाले हैं। उन्होंने कहा, “हर 3 से 6 महीने में नई टेक्नोलॉजी आ रही है। यह इंसानों की अनुकूलन क्षमता की सीमा तक चुनौती पेश कर रही है।” उन्होंने यह भी जोड़ा, “मानव जाति कभी भी बहुत तेज़ी से खुद को ढालने में सक्षम नहीं रही है।”

AI से डरने की नहीं, उसे अपनाने की जरूरत है
जहां एक ओर कई लोगों के लिए यह तेजी से आता बदलाव नौकरी छिनने का कारण बन सकता है, वहीं श्रीनिवास इसे पुनर्निमाण (reinvention) का अवसर मानते हैं।

उनका मानना है कि अब भविष्य की नौकरियों का निर्माण परंपरागत कंपनियों के बजाय व्यक्तिगत स्तर पर नए उद्यमों (स्टार्टअप्स) के ज़रिये होगा। उन्होंने कहा, “लोगों को या तो खुद की कंपनियां शुरू करनी होंगी और AI का उपयोग करना होगा,
या फिर AI को सीखकर नई कंपनियों में योगदान देना होगा।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed