
इन दिनों जॉब मार्केट में AI (Artificial Intelligence) से जुड़ी नौकरियों की भारी मांग है। नौकरी पोर्टल्स पर सीनियर, जूनियर और एंट्री लेवल पर AI से संबंधित विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन भरे पड़े हैं।
जहां AI को कई पारंपरिक नौकरियों के लिए चुनौती माना जा रहा है, वहीं इसने लगभग हर सेक्टर में नए रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि AI से जुड़ी कौन-कौन सी नौकरियां उपलब्ध हैं, उनके लिए क्या योग्यता चाहिए और कितनी सैलरी मिल रही है।
AI से जुड़ी लोकप्रिय नौकरियां
AI का इस्तेमाल अब रोजमर्रा के कामों से लेकर जटिल तकनीकी प्रक्रियाओं तक में होने लगा है। इससे इस क्षेत्र में नई नौकरियों और पदों का तेजी से सृजन हो रहा है।
सबसे ज्यादा डिमांड: AI Engineers (कई कैटेगरी में)
अन्य लोकप्रिय पद:
– AI इंजीनियर
– एसोसिएट AI/ML इंजीनियर
– पायथन AI/ML डेवलपर
– मशीन लर्निंग इंजीनियर (लेवल 1 और 2)
– लीड AI इंजीनियर
– जूनियर AI इंजीनियर
– क्लाउड इंजीनियर
– जेनेरेटिव AI इंजीनियर
– डाटा साइंटिस्ट (एसोसिएट, ट्रेनी)
जरूरी स्किल
AI नौकरियों के लिए किसी खास कोर्स की अनिवार्यता नहीं है, लेकिन कुछ तकनीकी कौशल बेहद जरूरी हैं:
– Python Development
– Machine Learning
– Deep Learning
– Prompt Engineering
– Natural Language Processing (NLP)
– Chatbot Development
– RAG Fast API
– OpenAI Tools
– Artificial Intelligence Concepts
शैक्षणिक योग्यता
अधिकतर कंपनियां निम्नलिखित डिग्री धारकों को प्राथमिकता देती हैं:
– कंप्यूटर साइंस में स्नातक (BSc, BCA, B.Tech, BE)
– MCA
– या किसी साइंस स्ट्रीम में समकक्ष डिग्री
– AI/ML से जुड़े स्पेशलाइज्ड कोर्स वालों को अतिरिक्त प्राथमिकता
सैलरी स्ट्रक्चर
AI नौकरियों में सैलरी पद, अनुभव और कौशल के आधार पर तय होती है:
एंट्री लेवल / ट्रेनी AI इंजीनियर: ₹25,000–₹30,000 प्रति माह
मशीन लर्निंग इंजीनियर: ₹70,000–₹1,00,000 प्रति माह
5–10 साल एक्सपीरियंस वाले जेनेरेटिव AI इंजीनियर: ₹35–₹60 लाख प्रति वर्ष




Add comment