
इंस्टाग्राम (Instagram) अब महज एक फोटो शेयरिंग एप नहीं, बल्कि शार्ट वीडियो का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। अरबों की संख्या में क्रिएटर्स इस प्लेटफॉर्म पर अपने कंटेंट पोस्ट करते हैं। ख़ास कर Reels फीचर लॉन्च होने के बाद तो यह इंस्टाग्राम का सबसे पसंद किया जाने वाले सेक्शन बना हुआ है। इस प्लेटफॉर्म पर आज की तारीख में रील्स ही सबसे ज़्यादा दिखते हैं।
वहीं, इंस्टाग्राम की इतनी लोकप्रियता और क्रिएटर्स की दीवानगी के बावजूद लोगों की एक शिकायत रही है कि यहाँ वास्तविक कंटेंट क्रिएटर्स को उतना फायदा नहीं होता जितना कंटेंट को कॉपी करने वालों को होता है। मौजूदा समय में Instagram पर रीपोस्ट किए गए कंटेंट को अधिक इंगेजमेंट मिलती है जिससे कंटेंट के ऑरिजनल क्रिएटर को नुकसान होता है। मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले Instagram को लेकर अब क्रिएटर्स की यह शिकायत दूर होने वाली है। इस समस्या का मेटा ने एक समाधान निकाल लिया है। उसने Instagram का एल्गोरिद्म (Algorithm) बदल दिया है।
Instagram के एल्गोरिद्म में इस बदलाव से ऑरिजनल और मूल कंटेंट क्रिएटर्स को अच्छी इंगेजमेंट मिलेगी। नया एल्गोरिद्म ऑरिजनल कंटेंट को प्रमोट करेगा। ऐसे में यदि आप भी किसी के कंटेंट को कॉपी नहीं करते हैं, खुद का कंटेंट बनाते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब ऑरिजनल कंटेंट को पहले के मुकाबले बेहतर इंगेजमेंट मिलेगी।
अपने इस एल्गोरिद्म के बारे में ब्लॉग के जरिए जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम (Instagram) ने कहा है कि नए एल्गोरिद्म से सभी क्रिएटर्स का फायदा होगा और सभी को बराबर मौका मिलेगा। रिक्मेंडेशन में भी अब ऑरिजनल कंटेंट को प्रमोट किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक रील्स फॉलोअर्स की संख्या और इंगेजमेंट के आधार पर रैंक करता था लेकिन नए एल्गोरिद्म के बाद ऐसा नहीं होगा। फॉलोअर्स और इंगेजमेंट कोई मायने नहीं रखेगी। यदि आपका कंटेंट ऑरिजनल है तो आपको रीच और इंगेजमेंट निश्चित तौर पर मिलेगी।




Add comment