Edinbox Hindi

अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल बॉलीवुड के ये सितारे 

पढ़ाई जीवन के लिए बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ करियर बल्कि एक इंसान के तौर पर भी हमारी सफलता को सुनिश्चित करती है। अभिनय की दुनिया में शिक्षा को बहुत ज़रूरी नहीं माना जाता, एक्टिंग का ज्ञान ही यहां सफलता की गारंटी है। लेकिन अपने ग्लैमर और अभिनय के दम पर देश और दुनिया में पहचान बनाने वाले हमारे कई बॉलीवुड सितारे पढ़ाई-लिखाई में भी पीछे नहीं हैं। ये वे सितारे हैं जो हाइली एजुकेटेड हैं यानी अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी नंबर वन।  

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि पढ़ाई में भी सबसे आगे हैं। इलाहाबाद के ब्यॉज हाई स्कूल से उन्होंने शुरुआती शिक्षा हासिल की थी। बाद में उन्होंने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से स्‍नातक में शिक्षा पूरी की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से इन्होने साइंस और आर्ट में आगे की शिक्षा पूरी की। बिग बी को ऑस्‍ट्रेलिया की क्‍वींसलैंड यूनिवर्सिटी से मानद उपाधि से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। अमिताभ के पास डॉक्टरेट की चार डिग्रियां हैं। 

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा अभिनय के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रही हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अंबाला के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से की है। इसके बाद वह 17 साल की उम्र में आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गई थीं। वहां पर उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री हासिल की है। परिणीति इसके अलावा म्यूजिक साइंस से ग्रेजुएट भी हैं। पेशे से बैंकर रह चुकी परिणिति चोपड़ा को मंदी के दौर ने अभिनेत्री बना दिया। 

प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा हालांकि अब फिल्मों में बहुत सक्रिय नहीं हैं, लेकिन अपनी आईपीएल टीम को लेकर वह लगातार चर्चा में बनी रही हैं। बॉलीवुड बबली गर्ल प्रीति जिंटा को को पढ़ने का शौक है।  उन्होंने शिमला के बीड्स कॉलेज से इंग्लिश में ऑनर्स की डिग्री हासिल की है। साथ ही प्रीति ने क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्‍टर्स की डिग्री भी अपने नाम की है। 

सोहा अली खान
सोहा अली खान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली के द ब्रिटिश स्कूल से की थी। इसके अलावा उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। ऑक्सफोर्ड के Balliol College से उन्होंने आधुनिक इतिहास की पढ़ाई की है।  मास्टर्स की डिग्री उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस में हासिल की थी। एक्ट्रेस ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर डिग्री अर्जित की है।

आर माधवन
आर माधवन ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। वह तनु वेडस मनु जैसी हिट फिल्‍म में यादगार अभिनय कर चुके है और अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। माधवन पढ़ाई के मामले में भी काफी आगे हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन इन इलेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्हें महाराष्‍ट्र के बेस्‍ट एनसीसी कैडेट में से एक चुना गया। माधवन को  सात एनसीसी कैडेड के साथ इंग्‍लैंड जाने का मौका मिला और उन्होंने वहां एनसीसी कैडेट की ट्रेनिंग भी हासिल की। वहां, उन्हें सम्मान के तौर पर लंदन की शाही सेना के तीनों विंग(जल, वायु, थल) में ट्रेनिंग करने का मौका मिला। 

शाहरुख खान
शाहरुख खान एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ पढ़ाई में भी काफी होशियार रहे हैं। शाहरुख बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे एक्टर्स में आते हैं। शाहरुख खान दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पढ़े हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर की डिग्री हासिल की है। साथ ही उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्सडिग्री प्राप्त की है।  

अमीषा पटेल
कहो न प्‍यार है और गदर जैसी बाॅलीवुड की सुपरहिट फिल्‍मों में बतौर अभिनत्री काम कर चुकीं अमीषा पटेल इकोनॉमिक्‍स में गोल्‍ड मेडलिस्‍ट रह चुकी हैं। इसके अलावा अमीषा ने बायोजे‍नेटिक इंजीनियरिंग में भी डिग्री ली है। 

जॉन अब्राहम 
जॉन अब्राहम ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से स्कूली पढ़ाई की थी। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने फिर बॉम्बे के मेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की पढ़ाई की। 

आयुष्मान खुराना 
आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ के सेंट जोन हाई स्कूल और डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य की भी पढ़ाई की है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। 

विद्या बालन 
विद्या बालन ने मुंबई के सेंट एंथनी गर्ल हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से सोशियोलॉजी में बैचलर किया है। फिर, मुंबई विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की। 
 
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया है। रणदीप हुड्डा की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के आरके पुरम से हुई है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। वहां से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में और ह्यूमन रिर्सोज मैनेजमेंट में मास्‍टर डिग्री हासिल की। 

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री अर्जित की है। वे बॉलीवुड में करियर बनाने का निर्णय करने से पहले सॉफ्टवेयर डेवल्पर के तौर पर काम करती थीं। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed