Edinbox Hindi

ये हैं भारत के टॉप 10 एजुकेशनल यूट्यूब चैनल

डिजिटल दुनिया ने शिक्षा के परिदृश्य में एक बड़ा परिवर्तन लाने का काम किया है। आज की तारीख में पारंपरिक कक्षाएँ ही अब सीखने का एकमात्र माध्यम नहीं रह गई हैं। ऑनलाइन शिक्षा विशाल जनसंख्या और ज्ञान की अदम्य प्यास वाले देश भारत में शिक्षा की पहुँच और प्रसार में उल्लेखनीय योगदान कर रही है। और इस ऑनलाइन शिक्षा क्रांति में सबसे आगे हैं यूट्यूबर्स। ऐसे व्यक्ति या संस्थान जो ऑनलाइन माध्यम से शैक्षिक सामग्री को नया रूप देने और विकसित करने के साथ ही उसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने का काम भी कर रहे हैं।

आज के समय में बच्चे जितना स्कूल या टूशन में नहीं पढ़ते उससे ज़्यादा यूट्यूब पर पढ़ना पसंद करते हैं। कई ऐसे टीचर्स हैं जो यूट्यूब के ज़रिये बच्चे को ज्ञान देते हैं, और कई प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं, भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इन सर्वश्रेष्ठ 10 एजुकेशनल यूट्यूब चैनल के बारे में :

1. खान जीएस रिसर्च सेंटर (Khan GS Research Centre)
 खान जीएस रिसर्च सेंटर भारत के सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक यूट्यूब चैनलों में से एक है। शायद यूट्यूब पर सबसे लोकप्रिय शिक्षा चैनल। यह गणित, विज्ञान, कंप्यूटिंग और अर्थशास्त्र के कुछ सिद्धांतों के बारे में सबसे शानदार वीडियो उपलब्ध कराता है। यह चैनल खान सर के द्वारा चलाया जाता है। इस चैनल पर सेंट्रल गवर्नमेंट और स्टेट गवर्नमेंट की सरकारी नौकरी की तैयारी करवाई जाती है। अभी हाल ही में खान सर के द्वारा UPSC का कोर्स लाया गया है जो बहुत ही सस्ता है, लगभग 8000 रुपये तक। खान सर का पढ़ाने का तरीका बिलकुल अलग है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा कोई भी व्यक्ति खान सर और उनके इस मंच से  जरूर ही परिचित होगा।

2. अनअकेडमी (unacademy) 
भारत में शिक्षा के क्षेत्र में सबसे अधिक सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल अनअकेडमी है, जिसके 30 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। अनअकेडमी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है। उनके पास छात्रों के लिए अपना सब्सक्रिप्शन मॉडल है जहाँ वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। अनअकेडमी के पास JEE, UPSC और बैंकिंग जैसी विशिष्ट परीक्षाओं पर आधारित अलग-अलग  यूट्यूब चैनल भी हैं। हर एक चैनल किसी एक परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और नियमित रूप से लाइव सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। छात्र वीडियो सेक्शन से पुराने वीडियो देख सकते हैं और मुफ़्त में ऑनलाइन सीख सकते हैं।

3. फिजिक्स वल्लाह (Physics Wallah)
यह चैनल भी यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय है जिसमें अलख पांडे सर स्कूल से लेकर कई प्रतियोगी परीक्षाओं तक की तैयारी करवाते हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच यह चैनल बेहद ही लोकप्रिय है। अलख पांडे नकी एक बायोपिक सीरीज भी आयी थी जिसमें उनकी ज़िन्दगी के बारे में बताया गया था।

4. दृष्टि आईएएस (Drishti IAS) 
दृष्टि विज़न फाउंडेशन की स्थापना 1 नवंबर, 1999 को सिविल सेवा उम्मीदवारों को उपयोगी, मात्रात्मक और अद्यतन शिक्षण सुविधाएं और अध्ययन सामग्री प्रदान करने के उद्देश्य से की गयी थी। इसके संस्थापक विकास दिव्यकृति स्वयं एक आईएएस रहे हैं। 

5. उत्कर्ष क्लासेज जोधपुर (Utkarsh Classes)
उत्कर्ष ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित अपनी तैयारी, रणनीति और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए उत्कर्ष यूट्यूब चैनल लांच किया है।  

6. एसएससी मेकर (SSC Maker)
इस चैनल पर आपको एसएससी/सीपीओ, सीएचएलएस, एमटीएस, आईबीपीएस पीओ/क्लर्क, आरआरबी, एसबीआई पीओ/क्लर्क, सीएपीएफ, सीडीएस, एनडीए, एससीआरए आदि एसएससी मेकर मिलेंगे। 

7. डियर सर (Dear Sir) 
डियर सर एक भावना है जो उन लोगों की आखों में देखकर शुरू हुई है जो किताबों में रखे ज्ञान को इकट्ठा करना चाहते हैं, लेकिन पैसे की कमी या किसी अन्य कारण से इसे सीख नहीं पाते। 

8 . लेट्स लर्न (Let’s Learn) 
लेट्स लर्न यूट्यूब चैनल शिक्षण से सम्बंधित सभी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करता है और बाल विकास और शिक्षा शास्त्र और शिक्षा मनोविज्ञान की तैयारी में मदद करता है। 

9. इन्फोबेल्स – हिंदी (Infobells-Hindi)
हिंदी यूट्यूब चैनल इन्फोबेल्स इंटरएक्टिव सोल्युशन्स द्वारा चलाया जाता है जो एक मल्टीफेसिलिटी वाला ई-लर्निंग फर्म है।
  
10. अभि और नियु (Abhi Aur Niyu) 
अभि और नियु यूट्यूब चैनल एक पति-पत्नी सामग्री निर्माता जोड़ी द्वारा चलाया जाता है। यूट्यूब चैनल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट को सकारात्मक बनाना और लोगों तक सकारात्मक ख़बरें फैलाना था।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed