
टीवी इंडस्ट्री के सितारों की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है। अपने दमदार अभिनय के दम पर छोटे पर्दे के इन सितारों ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। टीवी की दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी शानदार अदाकारी से बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं। वहीं, कभी टीवी सीरियल्स से नेम- फेम कमाने वाली कुछ एक्ट्रेसेस अब एक्टिंग से दूर हो चुकी हैं। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा हे हैं, जो अब टीवी शोज से दूर रहकर व्लॉग और यूट्यूब के जरिए कमाई कर अपने घर का खर्चा चला रही हैं।
देबिना बनर्जी
इस सूची में सबसे पहला नाम देबिना बनर्जी का है। अभिनेत्री ने ‘रामायण’ में ‘सीता’ का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, पिछले कई वर्षों से उन्होंने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है। इसके बावजूद भी देबिना खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अपने व्लॉग के जरिए अभिनेत्री यूट्यूब से कमाई करती हैं। वे अपने व्लॉग में फैंस के साथ निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां साझा करती हैं, जिस पर लाखों की संख्या में लाइक्स आते हैं।
मोहिना कुमारी सिंह
अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह का नाम भी इस सूची में शामिल है। मोहिना को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से खूब पहचान मिली थी। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली है। अब वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। एक अदाकारा होने के साथ-साथ वह रीवा की राजकुमारी भी हैं। मोहिना भी व्लॉग्स नाम का एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं।
संभावना सेठ
संभावना सेठ भोजपुरी की टॉप अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख कर लिया। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस’ के दूसरे सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। संभावना व्लॉगिंग के जरिए अपनी रूटीन लाइफ को फैंस को साथ शेयर करती हैं।
रति पांडे
व्लॉगिंग करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में रति पांडे भी शामिल हैं। ‘हिटलर दीदी’ से घर-घर में मशहूर हुईं रति पांडे टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने ‘देवी आदि पराशक्ति’ और ‘शादी मुबारक’ जैसी कई टीवी शोज किए हैं। मगर कुछ वर्षों से वह किसी भी शो में दिखाई नहीं दी हैं। अभिनेत्री ने डायरीज नाम का अपना एक व्लॉग शुरू किया है। इसीके जरिए वह कमाई करती हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी के अनुभव और घूमने-फिरने के वीडियो साझा करती हैं।




Add comment