
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो सैफ का ऑपरेशन हो गया है। कॉस्मैटिक सर्जरी भी हो रही है। ऑपरेशन में सैफ के घाव से तीन इंच की नुकीली चीज भी निकाली गई है।
‘छोटे नवाब’ के नाम से मशहूर सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे पढ़े-लिखे अभिनेताओं मे से हैं। उनके पूरे पटौदी खानदान में पढ़ाई-लिखाई को काफी तवज्जो दी जाती है। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी दिग्गज क्रिकेटर थे। साथ ही उन्होंने भी यूके में पढ़ाई की थी। बहन सोहा अली खान ने भी न सिर्फ उच्च शिक्षा हासिल की है, बल्कि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले वह बैंक में जॉब भी कर रही थीं। 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में जन्मे सैफ का बचपन हिमाचल प्रदेश के बोर्डिंग स्कूल में बीता है।
सैफ अली खान की स्कूलिंग हिमाचल प्रदेश में शिमला के पास सनावर स्थित मशहूर लॉरेंस बोर्डिंग स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्हें 9 साल की उम्र में यूनाइटेड किंगडम के हर्टफोर्डशायर स्थित लॉकर्स पार्क स्कूल में भेज दिया गया। सैफ अली खान को किताबों का भी खासा शौक है। वह अक्सर अक्सर ही उनके हाथ में कोई कोई किताब देखी जाती है।
सैफ अली खान ने यूके के विनचेस्टर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने अपने टेन्योर का लाभ नहीं उठाया। मेरे क्लासमेट्स ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज गए लेकिन मेरी और पढ़ाई करने की इच्छा नहीं थी। हालांकि मुझे और अधिक पढ़ना चाहिए था।
सैफ अली खान ने ग्रेजुएशन के बाद भारत लौटकर करीब दो महीने तक दिल्ली में एक एडवर्टाइज फर्म में काम किया। इसके बाद उन्होंने एक फैमिली फ्रैंड के आग्रह पर ग्वालियर सूटिंग्स के लिए एक टीवी विज्ञाप में काम किया। यहीं से उनके विज्ञापन और फिल्मों में करियर की शुरआत हुई।




Add comment