
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां अधिकतर लोग अभिनय और ग्लैमर की ओर आकर्षित होते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी स्टार किड्स हैं जिन्होंने फिल्मी परदे से दूर रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है। ये वो चेहरे हैं जिन्होंने अपने माता-पिता की शोहरत का सहारा लेने की बजाय अपने जुनून और मेहनत से एक नया मुकाम हासिल किया। हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे आरव को लेकर यह सामने आया कि उनकी फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार किड्स के बारे में जिन्होंने अपने अलग रास्ते पर चलते हुए नाम कमाया।
अमिताभ बच्चन – श्वेता बच्चन नंदा
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने फिल्मों की बजाय लेखन और उद्यमिता को अपनाया। वह न सिर्फ एक जानी-मानी लेखिका हैं, बल्कि उनका खुद का क्लोदिंग ब्रांड भी है। उनकी किताब ‘पैराडाइज टावर्स’ को खूब सराहना मिली है।
महेश भट्ट – शाहीन भट्ट
महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने कैमरे से दूरी बनाकर कलम थामी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित अपनी किताब ‘आई हैव नेवर बीन (अन)हैप्पीयर’ के जरिए समाज में सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की। वे एक संवेदनशील लेखिका और कॉलमिस्ट हैं।
ऋषि कपूर – रिद्धिमा कपूर साहनी
रणबीर कपूर की बहन और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने फिल्मी दुनिया की बजाय फैशन की दुनिया को चुना। वे एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर हैं और अपनी क्रिएटिव स्टाइल के लिए जानी जाती हैं।
नीना गुप्ता – मसाबा गुप्ता
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने भी अभिनय को न चुनते हुए फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया। मसाबा आज एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं, जिनके ब्रांड की पहचान वैश्विक स्तर पर है।
बोनी कपूर – अंशुला कपूर
अर्जुन, जाह्नवी और खुशी कपूर जहां फिल्मों में सक्रिय हैं, वहीं अंशुला कपूर ने कॉर्पोरेट दुनिया का रास्ता चुना। वह गूगल में काम कर चुकी हैं और ऋतिक रोशन के क्लोदिंग ब्रांड में ऑपरेशन्स मैनेजर के रूप में भी काम किया है।
इन उदाहरणों से साफ है कि बॉलीवुड के सितारों के बच्चे सिर्फ ग्लैमर की दुनिया तक सीमित नहीं हैं। वे अपनी पसंद और मेहनत के दम पर नए आयाम गढ़ रहे हैं।




Add comment