Edinbox Hindi

बिहार के आदित्य बने अमेरिका में ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट, पद हासिल करने वाले पहले भारतीय

बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर निवासी आदित्य आनंद ने अमेरिका में ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल का प्रेसिडेंट बनकर इतिहास रच दिया है। आदित्य अमेरिका में भारतीय मूल के ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल के पहले प्रेसिडेंट बने हैं। आदित्य के अमेरिका में ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल के प्रेसिडेंट चुने जाने पर उनके मित्रों और संबंधियों में खुशी है। उनके परिजनों ने बताया कि आदित्य आनंद इन दिनों अमेरिका के नॉर्थ डकोडा स्टेट यूनिवर्सिटी में प्लांट साइंस स्टैटिटिक्स एवं वाइन प्रोसेसिंग में मास्टर कोर्स कर रहे हैं।

वीरपुर के रसायन शास्त्र के वरीय प्रोफेसर सतीश कुमार सिंह के दूसरे पुत्र आदित्य आनंद ने बनारस से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। उसके बाद पटना यूनिवर्सिटी अंतर्गत पटना कॉलेज से 12वीं उत्तीर्ण किया। इसके बाद इलाहाबाद से उन्होंने फूड साइंस में इंजिनयरिंग कोर्स पूरा किया और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका का रुख किया। आदित्य आनंद के बड़े भाई पूर्व से ही अमेरिका में साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। अमेरिका के नॉर्थ डकोडा स्टेट यूनिवर्सिटी से प्लांट साइंस में मास्टर कोर्स करने वाले मेधावी छात्र आदित्य आनंद की प्रतिभा को देखते हुए इसी बीच उन्हें ग्रेजुएट स्टूडेंट काउंसिल का प्रेसिडेंट चुना गया है। उस यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट यूनियन के प्रेसीडेंट पद पर काबिज होने वाले आदित्य पहले भारतीय हैं।

आदित्य आनंद की पढ़ाई का सारा खर्चा अमेरिकी सरकार वहन कर रही है। वहीं आदित्य अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने बड़े भाई अमन आनंद और जीजा इंजीनियर विश्वजीत सिंह को देते हैं, जो अमेरिका में रिसर्च डायरेक्टर के पद पर वर्षों से कार्यरत हैं। फिलहाल वीरपुर में रह रहे आदित्य के दादा विजेंद्र नारायण सिंह ने अपने पोते की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है। वही आदित्य की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed