Edinbox Hindi
Why are Indian students and workers returning from Britain?

अमेरिका में आईवी लीग से इतर 5 बेहतरीन मेडिकल यूनिवर्सिटीज जहां से बन सकते हैं डॉक्टर

5 Top Medical Universities in the US Outside the Ivy League Where You Can Become a Doctor

डिकल एजुकेशन के लिए अमेरिका दुनिया के सबसे पसंदीदा देशों में से एक है। कई भारतीय छात्र भी यहां पढ़ाई करने का सपना लेकर पहुंचते हैं। आमतौर पर छात्र मानते हैं कि अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई मतलब आईवी लीग, जिसमें हार्वर्ड, येल और कोलंबिया जैसे संस्थान शामिल हैं। लेकिन सच यह है कि आईवी लीग से बाहर भी कई ऐसी टॉप-रैंकिंग मेडिकल यूनिवर्सिटीज हैं, जहां से मिलने वाली ‘डॉक्टर ऑफ मेडिसिन’ (MD) डिग्री आपको अमेरिका में डॉक्टर बनने का रास्ता खोल देती है।

अमेरिका में MBBS नहीं कराया जाता। यहां पहले छात्रों को किसी भी विषय में चार साल की अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी करनी होती है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज एडमिशन टेस्ट (MCAT) पास करना जरूरी है। MCAT क्लियर करने पर ही मेडिकल स्कूलों में प्रवेश मिलता है, जहां चार साल की पढ़ाई के बाद MD डिग्री दी जाती है।

अगर आप आईवी लीग से बाहर भी बेहतरीन मेडिकल विकल्प तलाश रहे हैं, तो ये पांच संस्थान आपके लिए सही विकल्प हो सकते हैं।

1. स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन, कैलिफोर्निया

स्टैनफर्ड को अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में गिना जाता है। इसका स्कूल ऑफ मेडिसिन रिसर्च और क्लिनिकल ट्रेनिंग दोनों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां MD कार्यक्रम के साथ बायोइंजीनियरिंग, जेनेटिक्स, न्यूरोसाइंस और ट्रांसलेशनल मेडिसिन जैसे एडवांस्ड कोर्सेज भी उपलब्ध हैं। स्टैनफर्ड से ग्रेजुएट हुए छात्रों को हेल्थकेयर सेक्टर में बेहतरीन नौकरी के अवसर आसानी से मिलते हैं। 

2. मेयो क्लिनिक एलिक्स स्कूल ऑफ मेडिसिन, मिनेसोटा

मिनेसोटा स्थित मेयो क्लिनिक का मेडिकल स्कूल अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। यहां क्लास का साइज छोटा रखा जाता है, जिससे छात्रों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलता है। मेयो क्लिनिक खुद एक विश्व-प्रसिद्ध अस्पताल नेटवर्क है, इसलिए छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं और वास्तविक क्लिनिकल केसों के साथ ट्रेनिंग मिलती है। इस कारण यहां के ग्रेजुएट्स की मांग काफी अधिक रहती है। 

3. ड्यूक यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन, नॉर्थ कैरोलिना

ड्यूक यूनिवर्सिटी मेडिकल एजुकेशन में अपनी नवाचारपरक पद्धति के लिए जानी जाती है। यहां छात्रों को अन्य मेडिकल स्कूलों की तुलना में पहले क्लिनिकल रोटेशन शुरू करने का मौका मिलता है, जिससे शुरुआती स्तर पर ही वास्तविक चिकित्सा अनुभव मिलता है। ड्यूक का ग्लोबल हेल्थ प्रोग्राम भी छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करता है।

4. यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन स्कूल ऑफ मेडिसिन

वाशिंगटन स्थित यह मेडिकल स्कूल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अमेरिका में अत्यधिक सम्मानित है। इसका WWAMI प्रोग्राम—वाशिंगटन, व्योमिंग, अलास्का, मोंटाना और इडाहो के लिए—देश का सबसे मजबूत रूरल हेल्थ ट्रेनिंग मॉडल माना जाता है। यहां छात्रों को underserved क्षेत्रों में काम करने के लिए तैयार किया जाता है, जिससे वे सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के इलाकों में भी सेवाएं दे सकें।

5. यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो प्रिट्जर स्कूल ऑफ मेडिसिन, इलिनोइस

प्रिट्जर स्कूल ऑफ मेडिसिन अपने मजबूत रिसर्च बेस और उन्नत क्लिनिकल ट्रेनिंग के लिए जाना जाता है। यहां बायोएथिक्स, एंडोक्रिनोलॉजी, स्वास्थ्य असमानता और पब्लिक हेल्थ जैसी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गहन शोध होता है। स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल का संतुलित प्रशिक्षण मिलता है, जिससे वे मेडिकल प्रोफेशन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई केवल आईवी लीग तक सीमित नहीं है। कई नॉन-आईवी संस्थान भी उत्कृष्ट MD कार्यक्रम प्रदान करते हैं, जो रिसर्च, क्लिनिकल प्रैक्टिस और ग्लोबल हेल्थ के बेहतरीन अवसर देते हैं। अगर आप अमेरिका में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो ये पांच यूनिवर्सिटीज आपकी सूची में जरूर होनी चाहिए। 

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed