Edinbox Hindi
ब्रिटेन में पढ़ाई का मौका: भारतीय छात्रों के लिए 12 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप

ब्रिटेन में पढ़ाई का मौका: भारतीय छात्रों के लिए 12 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप

ब्रिटेन में पढ़ाई का मौका: भारतीय छात्रों के लिए 12 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप

ब्रिटेन में पोस्टग्रेजुएशन करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ा मौका खुला है। University of Birmingham ने भारतीय विद्यार्थियों के लिए ‘इंडिया पोस्टग्रेजुएट चांसलर स्कॉलरशिप’ की घोषणा की है, जिसके तहत योग्य छात्रों को 10 हजार पाउंड यानी करीब 12 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए है जो सितंबर 2026 में विश्वविद्यालय के मास्टर्स कार्यक्रमों में दाखिला लेंगे।

स्कॉलरशिप राशि में बड़ा बदलाव

पिछले कुछ वर्षों में इस स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली राशि में लगातार वृद्धि हुई है। 2024 में केवल 15 छात्रों को 2,000 पाउंड दिए गए। 2025 में यह संख्या बढ़कर 50 हो गई, और राशि बढ़कर 5,000 पाउंड हो गई। 2026 में कुल 15 स्कॉलरशिप उपलब्ध होंगी, लेकिन प्रत्येक की वैल्यू 10,000 पाउंड तय की गई है। इस बार आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 रखी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

यह स्कॉलरशिप केवल उन भारतीय छात्रों को मिलेगी जिन्हें सितंबर 2026 में फुल-टाइम पोस्टग्रेजुएट (मास्टर्स) प्रोग्राम में प्रवेश मिल चुका हो। छात्रों को पढ़ाई के लिए बर्मिंघम कैंपस में आना होगा। एडमिशन ऑफर लेटर में बताई गई सभी शर्तों को पूरा करना जरूरी है। सीट कन्फर्म करने के लिए छात्रों को 3,000 पाउंड बतौर डिपॉजिट जमा करना होगा। यह भी साबित करना होगा कि वे ब्रिटेन में पढ़ाई और रहने का खर्च वहन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल है— सबसे पहले छात्रों को एडमिशन ऑफर लेटर प्राप्त करना होगा। इसके बाद आवश्यक डिपॉजिट जमा कर स्कॉलरशिप फॉर्म भरना होगा, जो यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया मेरिट और छात्रों द्वारा जमा किए गए स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP) के आधार पर होगी। चुने गए छात्रों को सितंबर 2026 से अपनी पढ़ाई शुरू करनी होगी।

भारतीय छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन हमेशा से भारतीयों की पसंद रहा है। बढ़ती फीस और जीवन-यापन की लागत के बीच यह स्कॉलरशिप भारतीय छात्रों के आर्थिक बोझ को काफी कम कर सकती है। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह अवसर न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बल्कि ग्लोबल एक्सपोज़र भी उपलब्ध कराता है।

अगर आप ब्रिटेन में मास्टर्स करने की सोच रहे हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके सपनों को थोड़ा और आसान बना सकती है। आवेदन समय से पहले पूरा करना न भूलें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed