
जल शक्ति मंत्रालय ने एक नया इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को मंत्रालय के मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियों में काम करने का मौका मिलेगा। इस इंटर्नशिप के दौरान प्रतिभागियों को हर महीने ₹15,000 का मानदेय प्रदान किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
यह इंटर्नशिप जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (DoWR, RD & GR) के अंतर्गत संचालित की जा रही है। आवेदन उन्हीं विद्यार्थियों के लिए खुले हैं जो—
– किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मास कम्युनिकेशन या पत्रकारिता (Journalism) में ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे हों, या
– इन विषयों में डिप्लोमा कर रहे हों (ग्रेजुएशन पूरा होना आवश्यक है), या
– किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से MBA (Marketing) कर रहे हों।
इंटर्नशिप की अवधि और आवेदन प्रक्रिया
यह इंटर्नशिप 6 से 9 महीनों की अवधि के लिए होगी। कार्यक्रम पूरा करने पर विद्यार्थियों को ‘सर्टिफिकेट ऑफ इंटर्नशिप’ भी प्रदान किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 नवंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन करें: https://mowr.nic.in/internship
क्या होगा कार्य
चयनित इंटर्न्स को मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल्स को प्रबंधित करने, डिजिटल कंटेंट तैयार करने और ऑनलाइन मीडिया रणनीतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा। यह अनुभव उन्हें सरकारी संचार प्रणाली की गहराई से समझ देगा। सभी चयनित उम्मीदवारों की तैनाती नई दिल्ली में की जाएगी।
जल जीवन मिशन के तहत डिजिटल इनोवेशन
हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDWS) ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए एक नई डिजिटल पहल की है। इसके तहत Rural Piped Water Supply Schemes (RPWSS) का अपग्रेडेड डिजिटल मॉड्यूल लॉन्च किया गया है, जो ग्रामीण जल प्रशासन को डिजिटलीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




Add comment